फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Case filed against wife of Raja Bhaiya in Hazratganj Kotwali in Lucknow.

Lucknow: राजा भैया की पत्नी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज, कंपनी के पूर्व निदेशक ने दर्ज कराया मुकदमा

Sat, 20 Jul 2024 07:21 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 20 Jul 2024 07:21 PM IST
सार

कुंडा विधायक राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह के खिलाफ हजरतगंज थाने में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। उन पर फर्जी हस्ताक्षर कर कंपनी निदेशक को हटाने सहित शेयर में फ्रॉड करने का आरोप लगाया गया है।

विज्ञापन
Case filed against wife of Raja Bhaiya in Hazratganj Kotwali in Lucknow.
रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया - फोटो : amar ujala

विस्तार

कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भाइया की पत्नी भानवी सिंह पर शुक्रवार रात हजरतगंज थाने में धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई। एफआईआर द प्रॉपर्टीज कंपनी के पूर्व निदेशक की तहरीर पर हुआ है।

विज्ञापन


कंपनी के पूर्व निदेशक आशुतोष सिंह का कहना है कि जब ये कंपनी बनी थी तब से वह शेयर होल्डर हैं। उनके फर्जी हस्ताक्षर करने के साथ अन्य तमाम तरह का फर्जीवाड़ा व षड्यंत्र कर उनको कपनी के निदेशक पद से हटाया। आरोप है कि ये पूरा फर्जीवाड़ा भानवी सिंह ने किया। इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर भानवी सिंह पर नामजद व अन्य अज्ञात पर धोखाधड़ी, साजिश रचने, फर्जीवाड़ा करने व धमकी देने के धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। केस की विवेचना कर साक्ष्य जुटाए जाएंगे। जो साक्ष्य होंगे उस आधार पर कार्रवाई होगी। आशुतोष के मुताबिक उन्होंने मामले की शिकायत कानपुर के रजिस्ट्रार ऑफिस में भी की है।
विज्ञापन


दबाव डाल मांगा था इस्तीफा
एफआईआर के मुताबिक भानवी सिंह ने पहले आशुतोष से निदेशक पद से इस्तीफा मांगा। आशुतोष ने जब इस्तीफा देने से इनकार कर दिया तो उनको धमकी देकर दबाव डाला गया। आरोप है कि बाद में उनके फर्जी दस्तखकर इस्तीफा तैयार किया गया। जिसके आधार पर उनको कंपनी से बाहर निकाला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed