{"_id":"5f23fae18ebc3e636c6652a5","slug":"case-filed-against-vishwas-trading-company-for-fraud-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखनऊः विश्वास ट्रेडिंग कंपनी ने 14.60 करोड़ रुपये ठगे, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लखनऊः विश्वास ट्रेडिंग कंपनी ने 14.60 करोड़ रुपये ठगे, केस दर्ज
Fri, 31 Jul 2020 05:08 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 31 Jul 2020 05:08 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के विभूतिखंड थाना क्षेत्र में ऑफिस खोलकर करोड़ों की ठगी करने वाली विश्वास ट्रेडिंग कंपनी पर एक और केस दर्ज हुआ है। पीड़िता ने 14.60 करोड़ रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। आरोपियों पर तीन मुकदमे दर्ज किए गए हैं। प्रभारी निरीक्षक विभूति खंड संजय शुक्ला ने बताया, बाराबंकी निवासी दीपिका चौहान ने विश्वास ट्रेडिंग में रुपये निवेश किए थे।
दीपिका के मुताबिक, विश्वास ट्रेडिंग फर्म के निदेशकों ने बाराबंकी के एक होटल में बैठक की थी जिसमें कंपनी से जुड़ने पर हर महीने चार से सात हजार रुपये मिलने का दावा किया था। योजना के मुताबिक, एक लाख रुपये लगाने पर साल भर बाद 16 प्रतिशत की दर से मुनाफा और पांच लाख रुपये लगाने पर 20 प्रतिशत की दर से मुनाफा दिया जाना था।
आरोप है कि कंपनी निदेशक विश्वजीत विश्वास, भारत मोदी, विनोद, संदीप, शंकर, ज्योति और संजय सिंह ने किसी भी निवेशक को मुनाफे की रकम नहीं दी। साथ ही मूल धन लौटाने का दावा कर पोस्ट डेटेड चेक दिए थे। जो भुगतान के लिए लगाते ही बाउंस हो गए। प्रभारी निरीक्षक संजय शुक्ला के मुताबिक, विश्वास ट्रेडिंग कंपनी के खिलाफ दर्जनों लोगों से करीब 14.60 करोड़ रुपये ठगे जाने का आरोप है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बैठकों में कई पुलिस अधिकारी भी होते थे शामिल
बाराबंकी निवासी दीपिका चौहान ने आरोप लगाया है कि विश्वास फर्म की तरफ से आयोजित होने वाली बैठकों में कई पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहते थे। इसी वजह से लोग जालसाजों के झांसे में आकर निवेश कर देते थे। दीपिका चौहान के अलावा देवा निवासी कमाल अहमद और हैदरगढ़ निवासी वीरेंद्र यादव और उनके परिचितों ने भी फर्म में निवेश किया था।