{"_id":"5d2d838b8ebc3e6c926ac072","slug":"case-filed-against-two-in-sp-leader-murder-case-in-ayodhya","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में सपा नेता की हत्या पर खुलासा, निजी बस संचालन को लेकर थी रंजिश, दो के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में सपा नेता की हत्या पर खुलासा, निजी बस संचालन को लेकर थी रंजिश, दो के खिलाफ केस दर्ज
Tue, 16 Jul 2019 11:10 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 16 Jul 2019 11:10 PM IST
विज्ञापन
सपा नेता अखिलेश यादव उर्फ टक्कू (बायें)
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा नेता अखिलेश यादव उर्फ टक्कू हत्याकांड में मंगलवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचे परिजनों व ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। इस दौरान मौजूद सपा नेताओं व परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक अंतिम संस्कार न करने की चेतावनी दी। मौके पर पहुंचे एडीएम व एसपीआरए तत्काल गिरफ्तारी, सुरक्षा व मुआवजा का आश्वासन देकर पौने तीन घंटे बाद जाम खुलवाया। अयोध्या-आजमगढ़ व मया-टांडा मार्ग पर इस दौरान सैकड़ों वाहनों की कतारें लग गईं।
विज्ञापन
सोमवार रात सपा नेता व लोहिया वाहिनी के गोसाईगंज विधानसभा अध्यक्ष अखिलेश यादव उर्फ टक्कू के शव का पोस्टमार्टम होने के बाद गांव पहुंचे परिजनों, सपा नेताओं व ग्रामीणों ने दोपहर करीब दो बजे मया बाजार में जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शनकारियों में सैकड़ों महिलाएं भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
इस दौरान अयोध्या-आजमगढ़ व मया-टांडा मार्ग पूरी तरह जाम रहा। आक्रोशित परिजनों के साथ सपा नेता मृतक के परिवार को सुरक्षा, छोटे भाई को सरकारी नौकरी, एक करोड़ का मुआवजा व हत्यारोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। जाम की सूचना पर एडीएम (वित्त-राजस्व) गोरेलाल शुक्ल, सीओ सदर वीरेंद्र विक्रम, सीओ सिटी अरविंद चौरसिया कई थानों की पुलिस के साथ पहुंचे।
विज्ञापन
घंटों मान मनौव्वल के बाद शाम करीब पौने पांच बजे आक्रोशित लोग माने और जाम खत्म किया। प्रदर्शन में पूर्व राज्यमंत्री तेज नारायण पांडे पवन व आनंद सेन यादव, पूर्व विधायक अभय सिंह, जिला अध्यक्ष गंगा यादव, इंद्रपाल यादव, राम रंग यादव, सियाराम यादव सहित अन्य शामिल रहे।
चार पर हत्या का केस, शरीर से निकली चार गोली
सपा नेता टक्कू पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके शरीर से चार गोली बरामद हुई है। तीन सिर में व एक सीने व पेट के बीच। इसे पुलिस पेशेवर हत्यारे की करतूत मान रही है। हत्या के पीछे बस संचालन का विवाद सामने आया है। मामले में पुलिस ने मृतक के मामा राम सागर यादव की तहरीर पर आदित्य सिंह, अभिषेक सिंह व दो अन्य अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज किया है। घटना के बाद से हत्यारोपी फरार है, उनके घर पर ताला लटक रहा है। मृतक व हत्यारोपियों के घर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।
थाना क्षेत्र के छतरा गांव निवासी मृतक अखिलेश यादव व थाना क्षेत्र के ही सेमरिया निवासी अभिषेक के बीच बस संचालन को लेकर रंजिश चल रही थी, इसको लेकर लगभग एक वर्ष पूर्व दोनों में मारपीट भी हुई थी। जानकारी के अनुसार, अभिषेक स्वयं की बस चलवाता था जबकि अखिलेश अपने एक साथी की बस संचालन में मदद करता था। इसी को लेकर दोनों में विवाद चल रहा था।
सोमवार शाम करीब 7 बजे कनकपुर गांव स्थित रॉयल फिटनेस जिम से व्यायाम करने के बाद अखिलेश जब वहां से निकला तो बुलेट पर सवार आदित्य सिंह निवासी कनकपुर व अभिषेक सिंह ने पीछा कर उसे रोका। इस दौरान दोनों में बहस व गाली-गलौज भी हुई। बहस होने के बाद आदित्य सिंह ने अखिलेश यादव को गोली मार दी।
मंगलवार सुबह एसपी ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह, एसडीएम सदर अर्पित गुप्ता, सीओ सदर वीरेंद्र विक्रम थाने की पुलिस के साथ मृतक व आरोपियों के गांव पहुंचकर जांच पड़ताल की है। एसपी ग्रामीण ने बताया कि आरोपियों की तलाश में कई टीमें गठित की गई हैं। इसमें कुछ संदिग्ध लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। मामले में कुछ इनपुट मिले हैं, जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। मृतक व आरोपियों के घर पर ऐहितयातन पुलिस बल तैनात किया गया है।

क्षेत्र में होनहार युवा खोने का गम
सपा नेता लोहिया वाहिनी के गोसाईगंज विधानसभा अध्यक्ष अखिलेश यादव टक्कू की हत्या से गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है। हर किसी की जुबान पर एक युवा, कर्मठी, होनहार नवयुवक को खोने का गम है। परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बीते पंचायत चुनाव में टक्कू ने मया बाजार सीट से जिला पंचायत सदस्य पद का चुनाव भी लड़ा था, चुनाव में उसे हार का सामना करना पड़ा था।
मूल रूप से महराजगंज थाना क्षेत्र के अदमापुर गांव में जन्म लेने वाले अखिलेश यादव उर्फ टक्कू अभी अविवाहित था, वह बचपन से ही महराजगंज थाना क्षेत्र के छतरा गांव में अपने ननिहाल में मिले नेवासा पर रहकर पढ़ाई लिखाई करता था। दो भाइयों में मृतक अखिलेश बड़ा था, दूसरा भाई अमन यादव घर पर रहकर पढ़ाई करता है। पिता अरुण यादव उसकी मां मंगला के साथ लखनऊ में रहते हैं।

सपा नेताओं में रोष, कहा कानून व्यवस्था फेल
सपा नेता व समाजवादी लोहिया वाहिनी गोसाईगंज विधानसभा के अध्यक्ष अखिलेश यादव उर्फ टक्कू की हत्या पर समाजवादी पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने आक्रोश व्यक्त किया। वहीं मंगलवार पोस्टमार्टम हाउस पर भारी संख्या में सपा नेताओं का जमावड़ा रहा।
गोसाईगंज के पूर्व विधायक अभय सिंह व प्रदेश सचिव व पूर्व विधायक जयशंकर पांडेय ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार की कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो चुकी है, प्रदेश में कानून नाम की चीज नहीं बची है। अपराधी आसानी से अपराधों को अंजाम दे रहे हैं। पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन ने प्रदेश में जंगलराज कायम होने का आरोप लगाते हुए कहा कि पूरे प्रदेश के जो हालात है उससे आम आदमी दहशत में है।
अखिलेश यादव की गोली मारकर हत्या प्रदेश में जंगलराज काम होने का यह सबसे बड़ा उदाहरण है। कहा कि सपा कार्यकर्ताओं पर पूरे प्रदेश में अत्याचार किया जा रहा है। कहा कि इसके विरोध में सपा कार्यकर्ता सडक़ पर उतर कर अपराधों के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे। सपा महानगर अध्यक्ष मो. कमर राइन ने कहा कि अपराधी बेखौफ हो चुके हैं, अपराधियों में कानून का डर भय नहीं रह गया है। सपा के पूर्व प्रदेश सचिव मो. हलीम पप्पू व सपा प्रदेश कार्यकारिणी के पूर्व सदस्य छेदी सिंह ने कहा कि प्रदेश में कानून का राज नहीं है बल्कि, अपराधियों का राज हो गया है।
सपा शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष दान बहादुर सिंह ने कहा कि बीते डेढ़ में जनपद में हुई दर्जन भर हत्याओं ने सरकार की कलई खोल दी है। समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव पारसनाथ यादव व पूर्व ब्लाक प्रमुख राम अचल यादव ने कहा कि योगी सरकार में सपा कार्यकर्ताओं को चुन-चुन कर मारा जा रहा है और पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। सपा जिला अध्यक्ष गंगा सिंह यादव ने बताया कि युवा सपा नेता की हत्या की पूरी जानकारी सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल को लिखकर फैक्स के माध्यम से भेज दी गई है।