फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   case filed against SP leaders for making ruckus in front of Rajbhawan.

Lucknow: दिल्ली की मुख्यमंत्री के खिलाफ प्रदर्शन कर रहीं सपा की महिला नेताओं पर एफआईआर दर्ज

Wed, 09 Apr 2025 06:01 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 09 Apr 2025 06:01 PM IST
सार

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के खिलाफ प्रदर्शन कर रही सपा नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। उन पर राजभवन के सामने हंगामा करने का आरोप है।

विज्ञापन
case filed against SP leaders for making ruckus in front of Rajbhawan.
महिला कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग जिले में किए प्रदर्शन। - फोटो : समाजवादी पार्टी के एक्स अकाउंट से

विस्तार

राजधानी लखनऊ के हजरतगंज थाने में सपा की महिला नेताओं व कायकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। चौकी प्रभारी सचिवालय बागेश शर्मा ने यह केस दर्ज कराया है। आरोप है कि मंगलवार को दिन में करीब सवा तीन बजे बिना अनुमति के सपा नेता पायल किन्नर के नेतृत्व में महिला कार्यकर्ता दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के खिलाफ जीपीओ पर प्रदर्शन कर रहे थे। सपा कार्यकर्ताओ ंने प्रदेश के अलग-अलग जिलों में प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


चौकी प्रभारी के मुताबिक सभी ने हाथ में काली पट्टी बांधकर मौन प्रदर्शन किया। इसी दौरान शाम पांच बजे सपा महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह, सपा नेता सुमैया राणा, वंदना चतुर्वेदी व अन्य पार्क से निकल गए। सभी ने कहा कि हम लोग सपा कार्यालय जा रहे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - छह जून से श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा राम दरबार, 23 मई को होगी स्थापना
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अब बारिश के मोहताज नहीं रहे डेंगू-मलेरिया के मच्छर, हर मौसम में रहा प्रकोप, रिपोर्ट में खुलासा


आरोपियों ने रास्ते में अचानक राजभवन गेट नंबर दो पर जाकर नारेबाजी और प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस ने किसी तरह कार्यकर्ताओं को रोका। काफी देर तक समझाने के बाद भी आरोपी नहीं माने और पुलिसकर्मियों से हाथापाई की। हंगामा बढ़ता देख अतिरिक्त पुलिस बल बुलाई गई।

राजभवन के सुरक्षाकर्मी भी आ गए। किसी तरह प्रदर्शनकारियों को वहां से हटाया गया। पुलिस ने प्रदर्शन करने वालों का वीडियो भी बनाया है। इंस्पेक्टर विक्रम सिंह के मुताबिक वीडियो के आधार पर अन्य प्रदर्शनकारियों की पहचान की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

https://www.amarujala.com/video-shots/short-videos/video-amethi-mahagaii-oura-aapatatajanaka-tapapanae-ka-varathha-ma-sapa-mahal-parakashhatha-ka-paratharashana-2025-04-09

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed