फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Case filed against owner, manager for giving accommodation to foreigners in hotel in Lucknow without informing

UP News: बिना सूचना दिए पांच विदेशियों को होटल में दी जगह, मालिक और मैनेजर के खिलाफ केस दर्ज

Fri, 25 Apr 2025 06:58 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 25 Apr 2025 06:58 PM IST
सार

लखनऊ में बिना पुलिस को जानकारी दिए पांच विदेशी नागरिकों को होटल में रोकने पर मालिक और मैनेजर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मैनेजर ने पूछताछ में बताया कि सभी विदेशी नागरिक सुबह होटल से निकल जाते हैं और रात के वक्त वापस लौटते हैं।

विज्ञापन
Case filed against owner, manager for giving accommodation to foreigners in hotel in Lucknow without informing
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

राजधानी लखनऊ में बिना सूचना दिए विभूतिखंड के होटल वियाना इन में ओमान के पांच नागरिकों को ठहराया गया। इस मामले में पुलिस ने होटल मालिक गौरव कश्यप और मैनेजर आदिल के खिलाफ धोखाधड़ी और विदेशी पंजीकरण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


गोमतीनगर पुलिस के मुताबिक बृहस्पतिवार को सूचना मिली कि विराटखंड स्थित होटल वियाना इन में कुछ विदेशी नागरिक ठहरे हुए हैं। पुलिस व एलआईयू की टीम वहां पहुंची और छानबीन की तो पता चला कि ओमान के पांच नागरिक 14 अप्रैल से होटल में ठहरे हैं। 

विज्ञापन

पूछताछ में सही जवाब नहीं दे सके

पुलिस ने होटल मैनेजर और मालिक से पूछताछ की और दस्तावेज चेक किए तो उन लोगों ने ठहरे हुए विदेशियों के पासपोर्ट की कॉपी व अन्य दस्तावेज दिखाए। पुलिस ने जब मैनेजर व मालिक से विदेशियों के ठहरे की वजह पूछी तो वह लोग कोई सही जवाब नहीं दे सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP Weather News: तपिश और लू से लोगों के हाल बेहाल, तापमान 40 डिग्री के पार; दो दिन बाद फिर बदलेगा मौसम

बिना सूचना दिए विदेशी नागरिकों को ठहराने के मामले में महिला दरोगा कंचन तिवारी की तहरीर पर होटल मालिक गौरव कश्यप और मैनेजर आदिल के खिलाफ बीएनएस की धारा 61, 318(4) और विदेशी पंजीकरण अधिनियम 1939 की धारा 5, विदेशी अधिनियम 1946 की धारा 14ए, और विदेशियों के विषयक अधिनियम 1946 की धारा 7(1) के तहत केस दर्ज किया गया है। 


इंस्पेक्टर गोमतीनगर राजेश त्रिपाठी ने बताया कि होटल मालिक व मैनेजर ने पूछताछ में बताया कि सभी विदेशी नागरिक सुबह होटल से निकल जाते हैं और रात के वक्त वापस लौटते हैं।

होटल में रह रहे हैं ये नागरिक 

होटल में जांच के दौरान सालेह अली मसूद नासिर उल रुशैदी, महमूद सालेह आदिम अल आष्शी, खमीस सलीम खर्मास अल गनबूसी, सलीम खमीस सलीम अल गनबूसी और अलनूद अहमद सुलेमानहदहूल अल रहबी के रुके होने की जानकारी मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed