फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   case filed against munawwar rana for making derogatory remarks over valmiki community

यूपी: मुनव्वर राणा पर अपमानजनक टिप्पणी करने का मुकदमा दर्ज, वाल्मीकि की तुलना तालिबानियों से करने का आरोप

Fri, 20 Aug 2021 10:03 PM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 20 Aug 2021 10:03 PM IST
सार

एसीपी हजरतगंज राघवेंद्र मिश्रा के मुताबिक शुक्रवार दोपहर में सामाजिक सरोकार फाउंडेशन के उपाध्यक्ष पीएल भारती ने तहरीर दी। जिसमें आरोप लगाया कि शायर मुनव्वर राणा ने भगवान वाल्मीकि की तुलना तालिबानियों से की है। हिंदू आस्था व दलितों का अपमान है।

विज्ञापन
case filed against munawwar rana for making derogatory remarks over valmiki community
मुनव्वर राणा - फोटो : amar ujala

विस्तार

मशहूर शायर मुनव्वर राणा पर हिंदू आस्था व दलित समाज के प्रति अपमान जनक टिप्पणी करने को लेकर तूफन मच गया है। इस मामले में सामाजिक सरोकार फाउंडेशन के उपाध्यक्ष पीएल भारती ने हजरतगंज थाने में शुक्रवार दोपहर को तहरीर दी। जिस पर देर शाम को मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


एसीपी हजरतगंज राघवेंद्र मिश्रा के मुताबिक शुक्रवार दोपहर में सामाजिक सरोकार फाउंडेशन के उपाध्यक्ष पीएल भारती ने तहरीर दी। जिसमें आरोप लगाया कि शायर मुनव्वर राणा ने भगवान वाल्मीकि की तुलना तालिबानियों से की है। हिंदू आस्था व दलितों का अपमान है। महर्षि वाल्मीकि न केवल पवित्र ग्रंथ रामायण के रचनाकार थे बल्कि उन्हें हम भगवान मानकर पूजा करते हैं। 
विज्ञापन


मुनव्वर राणा ने कहा कि तालिबान भी 10 साल बाद बाल्मिकी होंगे। मुनव्वर राणा ने कहा कि बाल्मिकी एक लेखक थे। हिंदू धर्म में तो किसी को भी भगवान कह देते हैं। राणा ने यह टिप्पणी कर हिंदू धर्म पर हमला नहीं बोला है। बल्कि दलित समाज, वाल्मीकि के अनुयायियों और भगवान वाल्मीकि के खिलाफ विष वमन किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसीपी हजरतगंज राघवेंद्र मिश्रा के मुताबिक पीएल भारती की तहरीर पर मुनव्वर राणा के खिलाफ धार्मिक भावना भड़काने, सार्वजनिक शांति के विरूद्घ अपराध करने व एससीएसटी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा और हिंदू महासभा ने भी तहरीर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed