सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाली युवती पर केस, साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंस्पेक्टर ने बताया कि वजीर हसन रोड निवासी कासनी कबीर ने नेहा प्रकाश तिवारी नाम की फेसबुक यूजर के खिलाफ शिकायत की थी। उनका कहना था कि नेहा फेसबुक से साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश कर रही है। उसने कई ऐसी पोस्ट व मैसेज किए जिससे समाज में विद्वेष पनप रहा है।
नौ जून को कई पत्रकारों और अधिवक्ताओं ने ट्विटर के माध्यम से नेहा प्रकाश की अमर्यादित पोस्ट व मैसेज के बारे में मुख्यमंत्री, डीजीपी और पुलिस आयुक्त को अवगत कराया था। हालांकि, उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसकी आपत्तिजनक पोस्ट के स्क्रीनशॉट कई वॉट्सएप ग्रुप में वायरल हो गए।
कासनी कबीर का कहना है कि इससे नाराज नेहा प्रकाश तिवारी ने उसे सोशल मीडिया पर मैसेज भेजकर धमकाया। धमकियों से घबराई पीड़िता ने एसीपी हजरतगंज अभय कुमार मिश्रा से मिलकर शिकायत की जिसके बाद एफआईआर दर्ज की गई।