{"_id":"6827a5be04f257b4ba053e9b","slug":"case-filed-against-five-parents-for-forcing-their-children-to-beg-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1207428-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बच्चों से भिक्षावृत्ति कराने वाले पांच अभिभावकों पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बच्चों से भिक्षावृत्ति कराने वाले पांच अभिभावकों पर केस
Sat, 17 May 2025 02:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 17 May 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
बच्चों से भिक्षावृत्ति कराने वाले पांच अभिभावकों पर केस
लखनऊ। महिला कल्याण विभाग में चाइल्ड हेल्पलाइन की प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर जयवती ने अपने बच्चों से भिक्षावृत्ति कराने वाले पांच अभिभावकों के खिलाफ नाका थाने में केस दर्ज कराया है। बच्चे चारबाग मेट्रो स्टेशन पर भिक्षावृत्ति कर रहे थे।
जयवती के मुताबिक बृहस्पतिवार सुबह दस बजे वह भिक्षावृत्ति रोकने के लिए चारबाग में निरीक्षण कर रही थीं। उनके साथ टीम में नगर निगम में सुपरवाइजर मनोज भारती, टिंकेश कुमार, सीएचएल सुपरवाइजर अनुराग श्रीवास्तव, सुगमकर्ता ज्योति यादव थी। चारबाग मेट्रो स्टेशन के पास पांच लोग भीख मांग रहे थे। इसमें बच्चों को भी लगा रखा था। टीम सभी को लेकर कैंट रोड स्थित समाज कल्याण के दफ्तर पहुंची। पूछताछ में अपना नाम बाराबंकी के जुबरी खुर्द निवासी अलीमुन, हरदोई के अतरौली निवासी सिहाना, चिनहट के जुग्गौर निवासी विमला, पिंकी और जुबरी खुर्द का रहने वाला जाबिर बताया। अभिभावकों ने अपने बच्चों से भिक्षावृत्ति कराने की बात स्वीकार की। इंस्पेक्टर वीरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि केस दर्ज करके छानबीन की जा रही है।