{"_id":"59a2cba04f1c1b16348b4842","slug":"case-filed-against-chairman-of-ansal-api-for-molestation-of-a-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकाया लेने गई महिला से छेड़खानी पर अंसल एपीआई के चेयरमैन के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बकाया लेने गई महिला से छेड़खानी पर अंसल एपीआई के चेयरमैन के खिलाफ केस दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 27 Aug 2017 07:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ हजरतगंज कोतवाली स्थित वाईएमसीए चौराहे के पास अंसल एपीआई के कार्यालय में बकाया रकम मांगने गई महिला ने बिल्डर पर छेडख़ानी का आरोप लगाया। पीडि़ता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर हजरतगंज आनंद शाही ने बताया कि गोमतीनगर निवासी महिला वाईएमसीए चौराहे के पास स्थित अंसल एपीआई के सुशील अंसल से बकाया रकम लेने अपने पति के साथ गई थी।
विज्ञापन
19 अगस्त को वह उनके कार्यालय में बकाया रकम मांगने गई। काफी देर तक इंतजार करने के बाद सुशील अपने कुछ साथियों के साथ आए और उसके साथ छेड़़छाड़ करने लगे। कंधे पर हाथ रखते हुए बदतमीजी शुरू कर दी। साथ में गए पति ने विरोध किया तो उसे धक्का देकर गिरा दिया।
विज्ञापन
बिल्डर के साथियों ने पति के साथ मारपीट भी की। इसके बाद वारदात की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। इंस्पेक्टर के मुताबिक, पीडि़ता की तहरीर पर बिल्डर व उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की पड़ताल शुरू कर दी गई है।