फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Case filed against builder and maintenance incharge in the matter of dead body found in duct

Lucknow News: डक्ट में मिले शव के मामले में बिल्डर व मेंटेनेंस इंचार्ज पर केस

Mon, 04 Aug 2025 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 04 Aug 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Case filed against builder and maintenance incharge in the matter of dead body found in duct
लखनऊ। बीबीडी में 24 जुलाई को अपार्टमेंट की लिफ्ट की डक्ट में मृत मिले गाजीपुर जिले के छावनी पुलिस लाइन निवासी विजय यादव के मामले में पुलिस ने शनिवार को बिल्डर और मेंटेनेंस इंचार्ज के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

विजय की पत्नी आरती के मुताबिक पति का 2020 से पीजीआई संस्थान के यूरोलॉजी विभाग से इलाज चल रहा था। इलाज के सिलसिले में पति नौ जुलाई को लखनऊ आए थे। वह बीबीडी के अनौरा कला स्थित साईं यश रेजिडेंट अपार्टमेंट में गोरखपुर निवासी अपने दोस्त सुधीर गुप्ता के फ्लैट नंबर 500 में ठहरे हुए थे। 24 जुलाई को शाम करीब 4:30 बजे पति ने अपार्टमेंट से नीचे जाने के लिए लिफ्ट का बटन दबाया था। आरोप है कि तभी लिफ्ट में कुछ गड़बड़ी हो गई थी और पति सीधे डक्ट में जा गिरे थे। उनकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन


कई बार शिकायत करने पर भी नहीं कराई मरम्मत

आरती के मुताबिक अपार्टमेंट में रहने वाले आवंटियों ने पहले भी कई बार बिल्डर और मेंटेनेंस इंचार्ज से लिफ्ट में गड़बड़ी होने की बात कही थी। मगर कभी मरम्मत नहीं कराई गई। आरोप है कि बिल्डर व इंचार्ज मेंटेनेंस की लापरवाही के कारण ही पति घटना का शिकार हुए। इंस्पेक्टर राम सिंह के मुताबिक मामले की तफ्तीश की जाएगी। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed