{"_id":"5cba2146bdec2214516f674c","slug":"case-filed-against-bjp-leader-ranjit-on-giving-controversial-statement","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवादित बयान देने पर भाजपा नेता रंजीत पर दर्ज हुआ केस, साक्ष्य के रूप में पेश की सीडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवादित बयान देने पर भाजपा नेता रंजीत पर दर्ज हुआ केस, साक्ष्य के रूप में पेश की सीडी
Sat, 20 Apr 2019 12:59 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 20 Apr 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
भाजपा नेता रंजीत बहादुर श्रीवास्तव
- फोटो : youtube
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा प्रत्याशी उपेन्द्र रावत के नामांकन जुलूस के बाद सभा में विवादित बयान देने वाले भाजपा नेता व नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज किया गया है। यह मुकदमा उड़नदस्ता टीम के प्रभारी की तहरीर पर नगर कोतवाली पुलिस ने दर्ज किया। साक्ष्य के रूप में एक समुदाय के प्रति विवादित बयान की सीडी भी उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन
गुरुवार को भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी उपेंद्र रावत का नामांकन था। जुलूस से पहले शहर के बहराइच हाइवे पर स्थित एक कोल्ड स्टोरेज पर सभा हुई थी। इसमें नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन रंजीत बहादुर श्रीवास्तव ने कहा था कि मुस्लिमों को बर्बाद करना है तो मोदी को वोट दें। साथ ही चीन से शेविंग मशीनें मंगवाएंगे और उनकी दाढ़ी बनवाकर उन्हें सनातन में शामिल करवा देंगे। एक समुदाय के प्रति दिए गये उनके इस विवादित बयान को लेकर तरह-तरह की चर्चा थी।
विज्ञापन
इससे पहले भी नगर पालिका परिषद के चुनाव में भी इनके विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में रहे थे। गुरुवार की सभा के बाद ही भाजपा नेता के इस विवादित बयान का वीडियो वायरल हो गया थे। इसको लेकर विपक्षियों ने भी सवाल खडे़ किए। ऐसे में शुक्रवार को सदर विधानसभा के उड़नदस्ता टीम प्रभारी विक्रम सिंह सचान ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर भाजपा नेता व नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष रंजीत बहादुर श्रीवास्तव पर आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज कराया।
विज्ञापन
कोतवाल धर्मेद्र सिंह रघुवंशी ने बताया भाजपा नेता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। इस बीच रंजीत बहादुर ने शुक्रवार को जारी प्रेस नोट में कहा कि मैं आचार संहिता उल्लंघन के केस का स्वागत करता हूं। किसी को गुमराहियत के रास्ते से नेकी की सलाह देना गलत नहीं है।