{"_id":"5e8468438ebc3e72b02438b2","slug":"case-filed-against-bjp-leader-on-violation-of-lockdown-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखनऊः लॉकडाउन के उल्लंघन पर भाजपा नेता के खिलाफ इन धाराओं में केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लखनऊः लॉकडाउन के उल्लंघन पर भाजपा नेता के खिलाफ इन धाराओं में केस
Wed, 01 Apr 2020 04:58 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 01 Apr 2020 04:58 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
लखनऊ में तालकटोरा के पाल तिराहे पर सोमवार रात पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान वहां से निकल रहे भाजपा नेता से पूछताछ की गई तो वह भड़क गए। पुलिस से विवाद कर धमकी दी।
विज्ञापन
इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस ने जीशान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह के मुताबिक, उपनिरीक्षक ध्रुव त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस पाल तिराहे पर जांच कर रही थी।
विज्ञापन
इसी दौरान भाजपा का झंडा लगाए एक कार निकली। पुलिस ने घूमने का कारण पूछा तो अंदर बैठे युवक ने अर्दब में लेने की कोशिश की। उसने पुलिसकर्मियों को धमकाया। कुछ पुलिसकर्मियों ने वीडियो बना लिया।
विज्ञापन
Trending Videos
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय ने मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, खुद को भाजपा नेता बताने वाले बाजार खाला निवासी जीशान और छह अन्य साथियों के खिलाफ लॉकडाउन का उल्लंघन, महामारी अधिनियम, धमकाने, सरकारी काम में बांधा डालने सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।