फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Case filed against Baba for misdeeds with innocent girl in Lucknow

Lucknow News: रिश्ते में बाबा ने मासूम बच्ची से किया दुष्कर्म... केस दर्ज, पुलिस कर रही जांच

Fri, 13 Jun 2025 10:43 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 13 Jun 2025 10:43 PM IST
सार

लखनऊ में रिश्ते में बाबा पर मासूम बच्ची से दुष्कर्म करने का आरोप है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
Case filed against Baba for misdeeds with innocent girl in Lucknow
demo - फोटो : File Photo

विस्तार

राजधानी लखनऊ में बीती आठ मई को रिश्ते में बाबा ने कक्षा दो की छात्रा से दुष्कर्म  किया। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन


बंथरा क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने बताया कि वह मजदूरी करता है। बीती आठ मई को वह काम पर गए थे। पत्नी रिश्तेदार के घर में थी। घर पर प्राथमिक विद्यालय में कक्षा दो में पढ़ाई करने वाली उनकी छह वर्षीय बेटी और चार वर्षीय बेटी और ढाई वर्षीय बेटा था। दोपहर करीब 2:30 बजे परिवार का ही 75 वर्षीय बुजुर्ग (रिश्ते में मासूम का बाबा) घर पहुंचा। 
विज्ञापन


वह छात्रा को आम खिलाने और 20 रुपये का लालच देकर घर से करीब 100 मीटर दूर अपने पुराने घर ले गया। आरोप है कि वहां पर आरोपी ने मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। उसके बाद मासूम अपने अपने घर आ गई। शाम को जब पत्नी वापस घर लौटी, तब मासूम ने अपनी मां को पूरी घटना बताई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव में बात फैली तो गांव के कुछ लोगों ने आपस में समझौता करा दिया। लेकिन, बाद में कुछ लोगों ने पीड़ित परिवार को आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत करने की सलाह दी। इसके बाद मासूम छात्रा की मां शुक्रवार को पुलिस के पास पहुंची। 


फिलहाल पुलिस ने पीड़ित छात्रा की मां की तहरीर पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। हालांकि बंथरा प्रभारी निरीक्षक राणा राजेश सिंह ने आरोपी को हिरासत में लेने की बात से इनकार किया है। उनका कहना है कि पीड़ित की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed