गैंगरेप पीड़िता की हत्या मामले में सपा विधायक के खिलाफ केस दर्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन साल पूर्व गैंगरेप की शिकार युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने सपा के सदर विधायक अरुण वर्मा व उनके अज्ञात सहयोगियों के खिलाफ कत्ल का मुकदमा दर्ज किया है। सोमवार को गोमती नदी के दियरा घाट पर मृतका का अंतिम संस्कार किया गया।
जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के साथ तीन साल पूर्व कोतवाली नगर क्षेत्र के सुल्तानपुर गेस्ट हाउस में गैंगरेप हुआ था। पीड़िता ने कोर्ट में दर्ज कराए कलमबंद बयान में सपा के सदर विधायक अरुण वर्मा समेत आठ आरोपियों पर गैंगरेप में शामिल होने का आरोप लगाया था।
अदालत में मुकदमा विचाराधीन रहने के दौरान ही बीते शनिवार की रात युवती की गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी।
बेटी की हत्या कराने की दी तहरीर
डीएम के आदेश पर रविवार की रात में पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिवारीजनों के सुपुर्द किया गया। मृतका के पिता ने सपा विधायक अरुण वर्मा और उनके अज्ञात सहयोगियों के खिलाफ जयसिंहपुर कोतवाली में बेटी की हत्या कराने की तहरीर दी थी।
पुलिस ने तहरीर पर विधायक व अन्य के खिलाफ हत्या, साजिश रचने व सुबूत मिटाने के का मुकदमा दर्ज किया है। सोमवार को पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में मृतका का अंतिम संस्कार गोमती नदी के दियरा घाट पर कर दिया गया।