फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   case filed against arun verma.

गैंगरेप पीड़िता की हत्या मामले में सपा विधायक के खिलाफ केस दर्ज

Tue, 14 Feb 2017 02:39 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, सुल्तानपुर
टीम डिजिटल/अमर उजाला, सुल्तानपुर Updated Tue, 14 Feb 2017 02:39 AM IST
विज्ञापन
case filed against arun verma.
अरुण वर्मा - फोटो : amar ujala

तीन साल पूर्व गैंगरेप की शिकार युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने सपा के सदर विधायक अरुण वर्मा व उनके अज्ञात सहयोगियों के खिलाफ कत्ल का मुकदमा दर्ज किया है। सोमवार को गोमती नदी के दियरा घाट पर  मृतका का अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन


जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के साथ तीन साल पूर्व कोतवाली नगर क्षेत्र के सुल्तानपुर गेस्ट हाउस में गैंगरेप हुआ था। पीड़िता ने कोर्ट में दर्ज कराए कलमबंद बयान में सपा के सदर विधायक अरुण वर्मा समेत आठ आरोपियों पर गैंगरेप में शामिल होने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


अदालत में मुकदमा विचाराधीन रहने के दौरान ही बीते शनिवार की रात युवती की गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी।

बेटी की हत्या कराने की दी तहरीर

case filed against arun verma.
डेमो प‌िक

डीएम के आदेश पर रविवार की रात में पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिवारीजनों के सुपुर्द किया गया। मृतका के पिता ने सपा विधायक अरुण वर्मा और उनके अज्ञात सहयोगियों के खिलाफ जयसिंहपुर कोतवाली में बेटी की हत्या कराने की तहरीर दी थी।

पुलिस ने तहरीर पर विधायक व अन्य के खिलाफ हत्या, साजिश रचने व सुबूत मिटाने के का मुकदमा दर्ज किया है। सोमवार को पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में मृतका का अंतिम संस्कार गोमती नदी के दियरा घाट पर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed