{"_id":"60de23d28ebc3e91071e2e9c","slug":"case-file-for-murder-lucknow-news-lko585059463","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले में डूबे छात्र के दोस्तों पर हत्या का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाले में डूबे छात्र के दोस्तों पर हत्या का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। गुडंबा के जंगल में बुधवार शाम दोस्तों संग पिकनिक मनाने के दौरान सेल्फी लेते वक्त उफनाए नाले में गिरकर डूबे छात्र का शव बृहस्पतिवार को एसडीआरएफ टीम ने ढूंढ निकाला। वहीं, मृतक के पिता ने उसके चार नाबालिग दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाते हुए गुडंबा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
महानगर में छन्नीलाल चौराहे के पास रहने वाले मनोज वर्मा का बेटा मानव (18) बुधवार दोपहर कोचिंग जाने के लिए घर से निकला था। शाम को वह चार दोस्तों संग पिकनिक मनाने के लिए गुडंबा के जंगल में चला गया। वहां देर शाम सेल्फी लेते वक्त मानव उफनाए नाले में गिरकर डूब गया था। गुडंबा पुलिस ने तुरंत एसडीआरएफ टीम बुलाकर नाले में छात्र की तलाश कराई मगर सफलता नहीं मिली।
बृहस्पतिवार सुबह एसडीआरएफ के गोताखोरों ने एक बार फिर नाले में छात्र की तलाश शुरू की। इस पर कुछ देर में ही मानव का शव मिल गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
मानव के पिता मनोज वर्मा ने उसके चार दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाते हुए गुडंबा थाने में तहरीर दी है। उनका कहना है कि चारों दोस्त साजिश के तहत मानव को जंगल में ले गए थे। इंस्पेक्टर गुडंबा फरीद अहमद ने बताया कि मामले में मानव के चार नाबालिग दोस्तों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके छानबीन शुरू की गई है।