फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   case against suspended chit fund rasistrar

बर्खास्त चिट-फंड रजिस्ट्रार के खिलाफ पत्नी ने दर्ज कराया मुकदमा

Thu, 14 Jan 2021 01:53 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 01:53 AM IST
विज्ञापन
case against suspended chit fund rasistrar
लखनऊ। चिट-फंड के बर्खास्त रजिस्ट्रार संतोष मौर्या पर उनकी पत्नी ने मारपीट व धोखाधड़ी सहित बंधक बनाने का मुकदमा दर्ज कराया है। इस मामले में पांच लोगों को आरोपी बनाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संतोष को पिछले साल बर्खास्त किया गया था।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक अखिलेश चंद्र पांडेय के मुताबिक, वरदानखंड में रहने वाली पूनम मौर्या ने शिकायत की है कि उनकेपति संतोष मौर्या जो बर्खास्त चिट-फंड रजिस्ट्रार हैं। उन्होंने बुधवार को उनके साथ मारपीट की, उनको बंधक बनाया। धोखे से उन्होंने दूसरी शादी भी कर ली है। जिस महिला से शादी की है, वह भी साथ में रहती हैं। पुलिस के मुताबिक, उसने इस मामले में दूसरी पत्नी सुनीता मौर्या, उनकी बेटी अंकिता, रिश्तेदार सतीश, अरविंद और एक अन्य के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पीड़िता ने आरोप लगाया कि बुधवार को जब वह खाना बना रही थी तो सुनीता की बेटी अंकिता ने उनके साथ मारपीट की। जब शोर मचाया तो संतोष और रिश्तेदार सतीश भी वहां पहुंचे। दोनाें ने अंकिता की मदद की और उनके साथ अभद्रता की। उनको घसीटकर कमरे तक लेकर गए। वहां बंधक बनाकर मारा पीटा। आरोप है कि संतोष की दूसरी पत्नी सुनीता ने उनके घर व पते का दुरुपयोग कर फर्जी दस्तावेज भी तैयार कर लिए हैं। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। वहीं संतोष के खिलाफ पहले भी उनकी पत्नी ने मुकदमा दर्ज कराया है, जिसकी विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed