फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   case against property dealer for attempting kidnap

वकील ने पत्नी को अगवा करने की कोशिश में प्रॉपर्टी डीलर पर दर्ज कराया केस

Mon, 19 Oct 2020 01:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
case against property dealer for attempting kidnap
इंदिरानगर इलाके में रहने वाले वकील ने दिल्ली के एक प्रॉपर्टी डीलर पर पत्नी व बेटी को फुसलाकर अगवा करने का आरोप लगाया है। वकील के मुताबिक, लॉकडाउन के दौरान सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती कर पत्नी को बहका रहा है। उसे अगवा कर हत्या करने की साजिश रच रहा है। पीड़ित वकील की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक इंदिरानगर क्षितिज त्रिपाठी के मुताबिक इंदिरानगर इलाके में रहने वाले वकील ने दिल्ली के एक प्रॉपर्टी डीलर पर पत्नी को अगवा करने की कोशिश का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। वकील के मुताबिक उसकी शादी 6 साल पहले हुई थी। डेढ़ साल की बेटी है। पत्नी काफी क्रोधी है। वह प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही है। लॉकडाउन के दौरान उनकी पत्नी की सोशल मीडिया पर दिल्ली निवासी मनोज कुमार सिंह से दोस्ती हुई। मनोज सिंह दिल्ली में प्रॉपर्टी का काम करता है। आरोप है कि मनोज उसकी पत्नी से लगातार बातचीत करता है। उसे बहकाकर दिल्ली ले जाने की साजिश रच रहा है। वकील ने आशंका जताई है कि मनोज सिंह शातिर अपराधी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed