{"_id":"5c1ee6c0bdec2256c106dcde","slug":"case-against-bjp-mla-of-alleged-involvement-in-murder-of-government-contractor","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी ठेकेदार की हत्या में कथित संलिप्तता मामले में भाजपा विधायक के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी ठेकेदार की हत्या में कथित संलिप्तता मामले में भाजपा विधायक के खिलाफ केस दर्ज
Sun, 23 Dec 2018 07:07 AM IST
vivek shukla
फैजाबाद, भाषा
फैजाबाद, भाषा
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 23 Dec 2018 07:07 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
फैजाबाद में एक सरकारी ठेकेदार की उसके घर में घुस कर की गई हत्या के बाद पुलिस ने एक भाजपा विधायक की इसमें कथित संलिप्तता को लेकर मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
आरोपी और गोसाईंगज से विधायक इंद्र प्रताप ने इस हत्या के मामले में अपनी किसी प्रकार की भूमिका से इंकार किया है।
पुलिस ने बताया कि ठेकेदार अजय प्रताप सिंह (40) की शाम चार बजे कौशलपुरी कॉलोनी में बने उनके निवास में हत्या कर दी गई। अजय के पिता राजकुमार सिंह ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे की हत्या में प्रताप का हाथ है।
विज्ञापन
फैजाबाद पुलिस अधीक्षक अनिल सिंह ने बताया कि प्रताप तथा दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
प्रताप ने पीटीआई-भाषा को बताया कि उसका इस घटना से कोई संबंध नहीं है।
प्रताप ने कहा, ‘‘यह आत्महत्या का मामला है और इसे राजनीतिक रंग दिया जा रहा है। मैं इस मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग करता हूं।