फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Carelessness on railway track.

जाम से बचने को खुली क्रॉसिंग से निकाल दीं ट्रेनें

Mon, 04 May 2015 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 04 May 2015 01:02 AM IST
विज्ञापन
Carelessness on railway track.

कानपुर में एक चौकीदार वाली क्रॉसिंग पर लगे लंबे जाम का असर ट्रेनों के संचालन पर पड़ा। इसके चलते कानपुर-लखनऊ रेलखंड पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ।

विज्ञापन


इधर ट्रेनों का टाइम टेबल सही रखने के फेर में रेलवे ने लापरवाही की हद कर दी।

लखनऊ आ रही शताब्दी एक्सप्रेस, एलटीटी गोरखपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस, आगरा इंटरसिटी और कानपुर जा रही वरुणा एक्सप्रेस को रोककर खुली क्रॉसिंग से ही गुजार दिया गया।

विज्ञापन

इस तरह की गई बड़ी लापरवाही

Carelessness on railway track.

घटना दोपहर करीब 12 बजे की है। कानपुर के पुल दायां किनारा के पास एक क्रॉसिंग पर वाहनों का लंबा जाम लग गया। दोनों ओर करीब एक किलोमीटर तक बसें और चार पहिया वाहनों का लंबा काफिला था।

इस बीच क्रॉसिंग से कई ट्रेनों के गुजरने का समय हो गया। जाम के कारण वाहन और बसें क्रॉसिंग पर ही फंसी रहीं। गेटमैन ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस और रेलवे को भी दी।

रेलवे कंट्रोल ने ट्रेनों को क्रॉसिंग से पहले रोककर चलाने को कहा। लखनऊ आ रही शताब्दी एक्सप्रेस को रोका गया, जिसे बाद में रवाना किया गया।

वहीं आगरा इंटरसिटी भी कुछ देर रुककर लखनऊ की ओर रवाना की जा सकी। पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद जाम को वहां से हटाकर ट्रेन संचालन बहाल किया जा सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed