फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Card deactivated if rations are not collected for six consecutive months

Lucknow News: लगातार छह महीने राशन नहीं लिया तो कार्ड बंद

Thu, 27 Aug 2026 02:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Card deactivated if rations are not collected for six consecutive months
लखनऊ। लगातार छह महीने तक सरकारी राशन न लेने पर राशन कार्ड अस्थायी रूप से निष्क्रिय हो जाएगा। यह ऑनलाइन तो दिखाई देगा लेकिन उस पर राशन का आवंटन और वितरण बंद हो जाएगा। उपभोक्ताओं को तीन महीने में परिवार के सभी सदस्यों की ई केवाईसी करानी होगी। ऐसा न करने पर राशन कार्ड सिस्टम से हटाया जा सकता है। खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग ने स्मार्ट-पीडीएस के जरिये यह व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए हैं। जिलापूर्ति अधिकारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि हर महीने की 21 तारीख को पिछले छह महीने से राशन न लेने वाले कार्डों की पहचान होगी। इसके बाद चिह्नित राशनकार्ड को अगले महीने की पहली तारीख से निष्क्रिय कर दिया जाएगा। आधार मिलान में किसी व्यक्ति का नाम एक से अधिक राशन कार्डों में मिलने पर उसे भी निष्क्रिय किया जाएगा। परिवार के मुखिया को एसएमएस भेजकर सत्यापन और ई-केवाईसी के लिए तीन महीने का समय दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed