{"_id":"6a8f56136c0e8643ea0a3882","slug":"bomb-threat-found-written-on-tissue-paper-on-board-aircraft-panic-ensues-lucknow-news-c-13-lko1070-1892209-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: विमान में टिश्यू पेपर पर लिखा मिला बम, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: विमान में टिश्यू पेपर पर लिखा मिला बम, हड़कंप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। इंडिगो की बुधवार को लखनऊ से बंगलूरू पहुंची उड़ान में टिश्यू पेपर पर बम लिखा मिलने से हड़कंप मच गया। आननफानन सुरक्षा एजेंसियों ने विमान की जांच की। हालांकि, कोई भी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक पदार्थ नहीं मिला।
इंडिगो की फ्लाइट (संख्या 6ई-321) सुबह करीब सात बजे अमौसी एयरपोर्ट से बंगलूरू के लिए रवाना हुई। सुबह 9:40 बजे विमान बंगलूरू एयरपोर्ट पर उतरा। यात्रियों के उतरने के बाद सफाई के दौरान कर्मचारियों को एक टिश्यू पेपर पर अंग्रेजी में ‘बम’ लिखा मिला।
तत्काल इसकी सूचना बंगलूरू एयरपोर्ट की टीम और सुरक्षा एजेंसियों को दी गई। इसके बाद विमान की गहन पड़ताल की गई। जांच में कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली। एयरलाइन ने स्पष्ट किया कि मामला बंगलूरु एयरपोर्ट पर विमान पहुंचने के बाद सामने आया। इसका अमौसी एयरपोर्ट के संचालन व सुरक्षा व्यवस्था से कोई संबंध नहीं है।