फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   JPNIC security stepped up after being leased out

Lucknow News: लीज पर दिए जाने के बाद बढ़ी जेपीएनआईसी की सुरक्षा

Thu, 27 Aug 2026 02:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
JPNIC security stepped up after being leased out
जेपीएनआईसी के बाहर लगी पुलिस।
लखनऊ। जय प्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय सेंटर (जेपीएनआईसी) को निजी कंपनी को लीज पर देने के बाद समाजवादी पार्टी की ओर से विरोध की आशंका थी। इस कारण बुधवार को सेंटर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात रहा। हालांकि, देर शाम तक कोई विरोध प्रदर्शन नहीं हुआ।
विज्ञापन

कैबिनेट ने मंगलवार को गोमतीनगर स्थित जेपीएनआईसी को संचालन के लिए निजी कंपनी को लीज पर देने की मंजूरी दी थी, जिसके बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव और सपा नेता शिवपाल यादव ने सोशल मीडिया पर प्रदेश सरकार पर कड़ी प्रतिक्रिया जताई। पुलिस प्रशासन को आशंका थी कि सेंटर पर आकर विरोध हो सकता है। ऐसे में सुरक्षा के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। विरोध प्रदर्शन होने पर लीज का मामला विवाद में फंस सकता था। पिछले नौ साल से सेंटर बंद होने से बदहाल हो गया है, यह मुद्दा भी विरोध करने वाले उठा सकते थे।
विज्ञापन

इसलिए थी आशंका
जेपीएनआईसी का निर्माण साल 2013 में सपा सरकार में शुरू हुआ था। साल 2017 में भाजपा सरकार आने पर निर्माण पूरा होने से पहले ही इसका काम बंद हो गया। फिनिशिंग सहित करीब 50 करोड़ रुपये के काम बचे थे। एलडीए को यह बजट शासन से नहीं मिला, जिससे सेंटर नौ साल से बंद और बदहाल था। करीब तीन साल पहले अखिलेश यादव जय प्रकाश नारायण की जयंती पर माल्यार्पण के लिए सेंटर पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed