{"_id":"60aea67160204770b32947d4","slug":"car-vaccination-facility-soon-in-these-big-cities-of-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी के इन बड़े शहरों में कार में टीकाकरण की सुविधा जल्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के इन बड़े शहरों में कार में टीकाकरण की सुविधा जल्द
Thu, 27 May 2021 01:20 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 27 May 2021 01:20 AM IST
सार
लखनऊ, वाराणसी, कानपुर, प्रयागराज, गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, मेरठ, झांसी, आगरा, मथुरा, सहारनपुर, अयोध्या व गाजियाबाद के सीएमओ इसकी तैयारी भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
टीकाकरण
- फोटो : पेक्सेल्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के बड़े शहरों में कार में बैठकर टीका लगवाने की सुविधा जल्द शुरू होगी। अभी यह सुविधा केवल नोएडा में है। महानिदेशक परिवार कल्याण डॉ. राकेश दुबे ने बताया कि नोएडा मॉडल के अनुसार ही अन्य बड़े शहरों के सीएमओ को ऐसी व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
लखनऊ, वाराणसी, कानपुर, प्रयागराज, गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, मेरठ, झांसी, आगरा, मथुरा, सहारनपुर, अयोध्या व गाजियाबाद के सीएमओ इसकी तैयारी भी कर रहे हैं। इस व्यवस्था में कार पार्किंग के लिए मॉल या बड़ा स्पेस का होना जरूरी होगा, जिससे कि टीका लगवाने के बाद व्यक्ति कार में ही 30 मिनट तक पार्किंग में रह सके। इस दौरान यदि किसी लाभार्थी को कोई दिक्कत होती है वह गाड़ी का हॉर्न बजाकर मदद के लिए स्वास्थ्य कर्मियों को बुला सकता है।
विज्ञापन