{"_id":"5d1a59a98ebc3e3cc47153de","slug":"car-rider-beaten-lucknow-news-lko468362096","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइड न देने पर एसयूवी सवार रईसजादों का उत्पात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइड न देने पर एसयूवी सवार रईसजादों का उत्पात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइड न देने पर चिढ़े रईसजादे, खुद को विधायक का बेटा बता कार सवार को पीटा, ताना असलहा
महानगर के गोल चौराहा पर रविवार रात साइड न देने से गुस्साए एसयूवी सवार रईसजादों ने कार से घर जा रहे जूस विक्रेता विजय कुमार को जमकर पीटा।
ओवरटेक करके उसकी कार रुकवाई और खुद को विधायक का बेटा बताते हुए असलहा तानकर मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पर जूस विक्रेता के भाई विशाल और दोस्त कपिल मिश्रा को भी पीटा।
रईसजादों ने जूस विक्रेता को जबरन उठा ले जाने की कोशिश भी की। चीख-पुकार मचने पर आसपास के लोग एकत्र होने लगे तो रईसजादे धमकी देते हुए भाग निकले। विजय ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह ने बताया कि कार के नंबर के आधार पर रईसजादों का पता लगाया जा रहा है।
इंस्पेक्टर ने बताया कि विजय विकासनगर सेक्टर सी में रहता है और हजरतगंज के अशोक मार्ग पर जूस की दुकान करता है। रविवार रात करीब 11.30 बजे वह भाई विशाल और दोस्त कपिल मिश्रा के साथ कार से घर जा रहा था।
विज्ञापन
निशातगंज पुल पर एक काले रंग की एसयूवी पीछे आ रही थी। किसी वजह से वह कुछ देर के लिए एसयूवी को साइड नहीं दे सका। इससे नाराज एसयूवी चालक ने ओवरटेक करके गोल चौराहा के आगे तनिष्क शोरूम के पास रोक लिया।
कार रुकते ही एसयूवी सवार नीचे उतरे और गाली-गलौज करने लगे। विजय ने विरोध किया तो उन्होंने असलहा निकालकर गोली मारने की धमकी दी। विजय का कहना है कि एसयूवी के पीछे विधायक लिखा था।
उसमें सवार रईसजादों में से एक खुद को विधायक का बेटा बता रहा था। उसने जान से मारने की धमकी देते हुए लात-घूसों से पिटाई शुरू कर दी। विशाल और कपिल ने मना किया तो उन्हें भी पीटा।
असलहा तानकर उसे जबरन कार में बैठाने की कोशिश की। विजय और उसके भाई व दोस्त ने शोर मचाया। आसपास लोग एकत्र हो गए तो रईसजादे भाग निकले। रईसजादों ने असलहे की बट मारकर विजय का सिर फोड़ दिया है। सूचना पाकर आई पुलिस उसे अस्पताल ले गई।