कार ने पांच को रौंदा, सगी बहनों की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टक्कर लगने से दोनों मृत बहनों के सिर धड़ से अलग हो गए थे। घटना के बाद लोगों ने वाहन को चालक समेत पकड़ लिया। चालक बहराइच जिले का रहने वाला है। वह खीरी के मैगलगंज अपनी रिश्तेदारी में जा रहा था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को सीएचसी भेजा। गंभीर हालत में सभी को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।
थाना क्षेत्र के लोखरिया पुरवा मजरा जाफरपुर गांव निवासी मेड़ीलाल की पत्नी माया देवी (35) अपनी 2 साल की बेटी शिवानी, 1 साल की बेटी ममता के साथ रेउसा क्षेत्र के ही अमलोरा गांव निवासी अपनी बहन राजेश्वरी (45) पत्नी गरीबे गौतम के घर गई थीं। यहां से यह लोग अपने मायके सकरन क्षेत्र के पटनी जाने के लिए अमलोरा के पास पुलिया पर सवारी के इंतजार में खड़े थे। राजेश्वरी के साथ उनका चार साल का पौत्र पंकज भी था।
यह लोग सवारी का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच रेउसा-बिसवां मार्ग पर बहराइच की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार बोलेरो ने इन लोगों को टक्कर मार दी। जिससे शिवानी व ममता की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों के सिर धड़ से अलग हो गए। इस हादसे में शिवानी की मां माया देवी, मौसी राजेश्वरी, राजेश्वरी का पौत्र पंकज गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने बोलेरो को पकड़ लिया। साथ ही उसके चालक बहराइच के देहात कोतवाली क्षेत्र के नारायण सिंह पुरवा निवासी जसप्रीत सिंह को भी लोगों ने पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी।
बताते हैं जसप्रीत अपनी मां व अन्य लोगों के साथ मैगलगंज खीरी जिले को रिश्तेदारी में जा रहा था। हादसे की खबर पाते ही एसओ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को फौरन सीएचसी रेउसा भेजा। बोलेरो और चालक को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। घायलों को सीएचसी रेउसा से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। एसओ रेउसा पुष्पराज कुशवाहा का कहना है कि मामले में केस दर्ज किया जा रहा है। जांचकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।