फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Car accident of BJP state chief.

UP: हादसे में बाल-बाल बचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

Sun, 06 Dec 2015 02:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 06 Dec 2015 02:31 AM IST
विज्ञापन
Car accident of BJP state chief.

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी शनिवार शाम गाजीपुर थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए। उनकी सफारी कार को अंधाधुंध गति से चल रही स्कॉर्पियो कार ने पीछे से टक्कर मार दी।

विज्ञापन


कार के चालक विजय गिरी ने एफआईआर दर्ज करा दी है। एसओ आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि स्कॉर्पियो बाराबंकी के सलीम की है और वही उसे चला रहा था। सलीम को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन


एसओ ने बताया कि हादसा शाम करीब साढ़े सात बजे इंदिरानगर में  कलेवा रेस्टोरेंट के पास हुआ। प्रदेश अध्यक्ष वाजपेयी कार से पॉलीटेक्निक होते हुए मुंशी पुलिया जा रहे थे। वहां उन्हें किसी कार्यकर्ता से मुलाकात करनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कलेवा के पास कार की गति कुछ कम हुई तो पीछे से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। लक्ष्मीकांत वाजपेयी चार महीने पहले बुलंदशहर में हादसे का शिकार हुए थे। अभी उस हादसे से लगी चोटों से वह उबर भी नहीं पाए थे कि शनिवार को फिर दुर्घटना के शिकार हो गए।


हालांकि, इस बार उन्हें चोट नहीं आई है। कार में टक्कर से शरीर को सिर्फ तेज झटका लगा है। एसओ ने बताया कि वाजपेयी के ड्राइवर की तरफ से रिपोर्ट दर्ज करके स्कॉर्पियो चालक बाराबंकी निवासी सलीम को थाना ले आया गया है। वह यहां किसी शादी समारोह में शामिल होने आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed