फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   capitalism is like communalism says cm akhilesh yadav.

अखिलेश को सताया पूंजीवाद का डर, जानिए क्यों?

Thu, 02 Oct 2014 10:37 AM IST
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 02 Oct 2014 10:37 AM IST
विज्ञापन
capitalism is like communalism says cm akhilesh yadav.

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि सांप्रदायिकता के साथ ही पूंजीवाद भी बड़ा खतरा है। मंगल ग्रह तक पहुंचना देश की एक बड़ी उपलब्धि है लेकिन अब भी असमानता की बड़ी खाई को पाटने की चुनौती है। गरीबी, बेरोजगारी और महंगाई के खिलाफ लड़ाई लड़नी होगी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री बुधवार को गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में जामिया मिलिया इस्लामिया एल्युमिनाई एसोसिएशन की ओर से आयोजित जौहर डे समारोह में बोल रहे थे। इस मौकेपर उन्होंने अलग-अलग क्षेत्र की 20 हस्तियों को जामिया स्टार्स अवॉर्ड से नवाजा। इनके अलावा अताउर्रहमान को बहादुरी के लिए फजलुर्रहमान अवॉर्ड दिया गया।
विज्ञापन


रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. मुशाहिद हुसैन रिजवी, इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. वसीम अख्तर और ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. खान मसूद भी सम्मानित किए गए। राज्यमंत्री कमाल अख्तर, नईमुल हसन के अलावा एल्युमिनाई एसोसिएशन की यूपी शाखा के अध्यक्ष नजमी असगर ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि मौलाना मोहम्मद अली जौहर ने शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा काम किया। मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी की स्थापना में कितनी दिक्कतें आईं, पर तमाम बाधाओं के बावजूद यह बनी।

असली दोस्त यूनिवर्सिटी-कॉलेजों में

capitalism is like communalism says cm akhilesh yadav.

मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्वविद्यालय और कॉलेजों के दिनों का रिश्ता जीवन भर याद रहता है। असली दोस्त भी वहीं से निकलते हैं, बाहर वाले तो मतलबी ज्यादा होते हैं।

ये नवाजे गए जामिया स्टार्स अवॉर्ड से

हिसार के आईजी हनीफ कुरैशी, दुबई में सर्वाधिक वेतनभोगी महिला रूपा शर्मा, मारुति के सीईओ एसवाई सिद्दीकी, उत्तराखंड के पावर इंजीनियर गजेंद्र सिंह बुधियाल, जामिया के प्रोफेसर रेहान खां सूरी, डाईंग ग्लोबल कंपनी के सीईओ सैयद ए आसिम, स्क्रिप्ट लेखक असीम मिश्रा, फिल्मों से जुड़े महमूद नवाज, जामिया को-ऑपरेटिव बैंक के मिर्जा कमरुल हसन बेग, फरीदाबाद के चीफ टाउन प्लानर सतीश पाराशर, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के ओएसडी और गुजरात काडर के आईएएस मो. शाहिद, यूपी काडर के आईपीएस अमित वर्मा, रेडियो मिर्ची के नवेद अहमद, कॉमन वेल्थ गेम्स के टेक्नीकल टीम के इंचार्ज रहे संजय पाल सिंह चौहान, न्यायिक अधिकारी जमशेद आलम, निजी कंपनी के सीईओ उपेंद्र गिरि, जेन फॉक्स के सीईओ मनोज ढल, जामिया मिलिया एल्युमिनाई के संयुक्त अरब अमीरात के ओहदेदार सैयद नसीम जैदी, नदीम हसन और पदम कुमार पारस।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed