{"_id":"5ffb639a8ebc3e2e511cb428","slug":"canteen-owner-dead-suspected-murder-lko-city-news-lko5592038107","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंटीन संचालक की मौत, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंटीन संचालक की मौत, हत्या की आशंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बख्शी का तालाब। थाना क्षेत्र के अंतर्गत बाबागंज रोड पर भैंसामऊ गांव में स्थित एक निजी हॉस्टल में कैंटीन संचालक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में मिला। परिवारीजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए जांच की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्थिति स्पष्ट होगी और इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
सीतापुर जिले के लहरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत महमूदपुर निवासी अखिलेश कुमार (28) बीटेक करने के बाद बख्शी का तालाब में बाबागंज रोड पर भैंसामऊ गांव में स्थित एक निजी हॉस्टल में रहकर वहां कैंटीन का संचालन करता था। वह हॉस्टल में अपनी पत्नी नीलम और एक बच्चे के साथ एक कमरे में रहता था। उस हॉस्टल के बगल में ही एक दूसरा निजी हॉस्टल है जहां एक कमरे में रविवार सुबह अखिलेश मृत अवस्था में पाया गया। पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि अखिलेश के मुंह से खून बह रहा था और झाग निकल रहा था। मुंह पर कई जगहों पर चोटों के निशान भी थे।
अखिलेश की पत्नी नीलम ने बताया कि उसकी शादी दो साल पहले हुई थी। उसके चार माह का एक बच्चा है। नीलम ने बताया कि उसके पति अखिलेश को दूसरे हॉस्टल में रहने वाले कुछ लोग शनिवार शाम बुलाकर ले गए थे। रविवार सुबह पास के हॉस्टल में अखिलेश का शव मिला। अखिलेश की पत्नी व अन्य परिवारीजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से पूरे मामले की जांच किए जाने की मांग की है। पुलिस इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लेकर मामले की जांच कर रही है। प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर स्थिति स्पष्ट होगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।