{"_id":"6213bc1a3b8dc251f0579397","slug":"candidates-with-the-most-criminal-image-in-the-fifth-phase-crorepati-number-is-also-more-than-one-third-most-tainted-in-sp","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांचवे चरण में सबसे अधिक अपराधी छवि के उम्मीदवार : करोड़पति की संख्या भी एक तिहाई से अधिक, सपा में सबसे अधिक दागी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांचवे चरण में सबसे अधिक अपराधी छवि के उम्मीदवार : करोड़पति की संख्या भी एक तिहाई से अधिक, सपा में सबसे अधिक दागी
Tue, 22 Feb 2022 12:56 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 22 Feb 2022 12:56 AM IST
सार
एडीआर के संयोजक संजय सिंह ने रिपोर्ट जारी करते हुए बताया कि प्रत्याशियों ने जो हलफनामा दिया है उसके अुनसार इस चरण में सबसे अधिक दागी उम्मीदवार हैं।
विज्ञापन
vote new
- फोटो : i stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पांचवे चरण में सबसे अधिक दागी उम्मीदवार हैं। 685 में से 185 उम्मीदवारों पर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। जबकि करोड़ पति उम्मीदवारों की संख्या में एक तिहाई से अधिक है। सोमवार को एडीआर ने पांचवे चरण के उम्मीदवारों के हलफनामे का विश्लेषण कर रिपोर्ट जारी की।
विज्ञापन
एडीआर के संयोजक संजय सिंह ने रिपोर्ट जारी करते हुए बताया कि प्रत्याशियों ने जो हलफनामा दिया है उसके अुनसार इस चरण में सबसे अधिक दागी उम्मीदवार हैं। इस चरण में 185 उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसमें सपा के 57 में से 42, भाजपा के 52 में से 25, कांग्रेस व बसपा के 61 में से 23-23 उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
जिन प्रत्याशियों पर गंभीर धाराओं में मामले दर्ज हैं उसमें प्रमुख रूप से बसपा के सुल्तानपुर की इसौली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे यश भद्र सिंह, इलहाबाद उत्तर विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के संदीप यादव, बहराइच के पयागपुर विधानसभा क्षेत्र से मुकेश श्रीवास्तव हैं। 12 उम्मीदवारों पर महिला उत्पीड़न के मामले दर्ज हैं इसमें सुल्तानपुर समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार अनूप संडा पर दुष्कर्म का केस चल रहा है। 8 उम्मीदवार ऐसे हैं जिन्होंने बताया है कि वह हत्या के आरोपी हैं।
विज्ञापन
36 प्रतिशत प्रत्याशी करोड़पति
पांचवे चरण में 246 उम्मीदवारों ने खुद को करोड़पति बताया है। भाजपा के 52 में से 47, सपा के 59 में से 49, बसपा के 61 में से 44 और कांग्रेस के 61 में 30 उम्मीदवारों ने खुद को करोड़पति बताया है। टाप तीन करोड़पति उम्मीदवारों में भारतीय जनता पार्टी के अमेठी से तिलोई विधानसभा से उम्मीदवार मयंकेश्वर शरण सिंह की संपत्ति 58 करोड़ रुपये की, भाजपा के ही प्रतापगढ़ के कुंडा विधानसभा सीट से सिंधुजा मिश्रा की संपत्ति 52 करोड़ रुपये की है। तीसरे स्थान पर भी भाजपा के ही अमेठी विधानसभा सीट से डॉ संजय सिंह है जिन्होने अपनी संपत्ति 50 करोड़ बताई है।
आधे से अधिक प्रत्याशी स्नातक से अधिक पढ़े लिखे
इस चरण में 685 में से 407 प्रत्याशियों ने अपनी शैक्षिक योग्यता स्नातक या उससे अधिक बताई है। 231 उम्मीदवारों ने अपनी शैक्षिक योग्यता 5वीं और 12वीं के बीच घोषित की है। 2 उम्मीदवार डिप्लोमा धारी हैं। 32 उम्मीदवारों ने अपनी शैक्षिक योग्यता साक्षर और 6 उम्मीदवारों ने अपनी शैक्षिक योग्यता असाक्षर घोषित की है। 7 उम्मीदवारों ने अपनी शैक्षिक योग्यता ही घोषित नहीं की है।
36 प्रतिशत युवा उम्मीदवार
पांचवे चरण में 248 उम्मीदवारों की उम्र 25 से 40 वर्ष के बीच की है। 41 से 60 साल के बीच के उम्मीदवारों की संख्या 368 है। 69 उम्मीदवार 61 से 80 साल के बीच के हैं। इस चरण में महिला उम्मीदवारों की संख्या 90 है।