फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   candidates status in BJP and in BSP.

यूपी चुनाव: बसपा में सर्वाधिक करोड़पति सबसे ज्यादा दागी भाजपा में

Sun, 05 Feb 2017 02:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 05 Feb 2017 02:16 AM IST
विज्ञापन
 candidates status in BJP and in BSP.

यूपी में सरकार बनने पर 7 दिन के भीतर अपराधियों को प्रदेश से बाहर खदेड़ने का दावा करने वाली भाजपा ने विधानसभा चुनाव के पहले चरण में सबसे ज्यादा 29 दागी उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। वहीं, भाजपा को धन्नासेठों की पार्टी बताने वाली बसपा ने सबसे ज्यादा 66 करोड़पतियों को टिकट दिया है। यह खुलासा हुआ है एसोसिएशन फॉर डेमेक्रेटिक रिफॉर्म (एडीआर) के आंकडे से है।

विज्ञापन


एडीआर के मुखिया मेजर जनरल अनिल वर्मा ने नामांकन के समय प्रत्याशियों द्वारा दिए गए हलफनामे के आधार पर शनिवार को आंकड़े जारी किए। उन्होंने बताया कि पहले चरण की 73 सीटों के ‌लिए 839 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। इनमें से 836 उम्मीदवारों के हलफनामे की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

इनमें 168 उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

168 में से 143 पर हत्या, हत्या के प्रयास, बलात्कार या महिलाओं पर अत्याचार जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं। बसपा के 26, भाजपा के 22, रालोद के 15, सपा के 13 प्रत्याशियों पर गंभीर मामले चल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वाधिक अपराधियों को टिकट देने वाली पार्टी

 candidates status in BJP and in BSP.

पार्टी--कुल उम्मीदवार--अपराधी--प्रतिशत
भाजपा--73--29--40
बसपा--73--28--38
रालोद--57--19--33
सपा--51--15--29
कांग्रेस--24--6--25

करोड़पति उम्मीदवारों को टिकट देने वाली पार्टी
पार्टीअकुल उम्मीदवार--करोड़पति--प्रतिशत
बसपा--73--66--90
भाजपा--73--61--84
सपा--51--40--78
कांग्रेस--24--18--75
रालोद--57--41--72

कांग्रेस के नाजिर अहमद सबसे अमीर
पहले चरण के उम्मीदवारों में सबसे अमीर आगरा साउथ से कांग्रेस उम्मीदवार नाजिर अहमद हैं। इनके पास 211 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है। पिछले पिछले विधानसभा चुनाव में भी ये सबसे धनी उम्मीदवार थे। तब इनकी कुल संपत्ति 146 करोड़ की थी। मथुरा की मांट से किस्मत आजमा रहे भाजपा के सतीश शर्मा 114 करोड़ के साथ दूसरे और भाजपा की ही रानी पक्षलिका सिंह 58 करोड़ की संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

एक उम्मीदवार ऐसा भी जिसकी संपत्ति शून्य

 candidates status in BJP and in BSP.
demo pic

581 उम्मीदवारों की आयु 25 साल से 50 साल के बीच।

239 उम्मीदवारों की उम्र 51 से 80 साल के बीच। 3 उम्मीदवार 80 साल से अधिक उम्र के।

एटा, बागपत और आगरा की एक-एक सीट पर 6-6 उम्मीदवार दागी, कुल 26 सीटें ऐसी जहां तीन या उससे अधिक दागी उम्मीदवार।

...लेकिन कम हुए दागी
20 प्रतिशत उम्मीदवार दागी हैं। पहले चरण में 32 फीसदी संख्या थी। 2012 के चुनाव में।

15 प्रत्याशी अंगूठा छाप
पहले चरण के 15 उम्मीदवार पूरी तरह से निरक्षर हैं। 64 को साक्षर की श्रेणी में रखा गया है। इसके अलावा बाकी उम्मीदवार कम से कम कक्षा पांच पास हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed