{"_id":"61fa62e5d9d7677ac103916f","slug":"candidates-filed-nomination-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Election 2022: लखनऊ कैंट से ब्रजेश पाठक ने भरा नामांकन, सपा ने कैंट प्रत्याशी का टिकट होल्ड किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election 2022: लखनऊ कैंट से ब्रजेश पाठक ने भरा नामांकन, सपा ने कैंट प्रत्याशी का टिकट होल्ड किया
Wed, 02 Feb 2022 04:24 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 02 Feb 2022 04:24 PM IST
सार
लखनऊ की विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित होने के बाद नेताओं ने नामांकन दाखिल करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
लखनऊ कैंट से भाजपा प्रत्याशी ब्रजेश पाठक।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ की नौ विधानसभा सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी घोषित होने के बाद बुधवार से प्रत्याशियों ने नामांकन भरना शुरू कर दिया है। बुधवार को प्रदेश सरकार में कानून मंत्री ब्रजेश पाठक ने लखनऊ कैंट सीट से नामांकन दाखिल किया। वह गाजे-बाजे के साथ अपने समर्थकों संग कलेक्ट्रेट में पर्चा दाखिल करने पहुंचे।
विज्ञापन
उधर, लखनऊ पश्चिम से सपा प्रत्याशी अरमान खान, बीकेटी से गोमती यादव, लखनऊ पूर्व से अनुराग भदौरिया ने सपा से पर्चा दाखिल किया है। अंब्रीश पुष्कर मंगलवार को पर्चा भर चुके है लेकिन टिकट कटने की चर्चा के बाद पुष्कर समर्थक सपा के कार्यालय पहुंचे और पार्टी नेतृत्व के खिलाफ नारेबाजी शुरु कर दी। हालांकि अभी तक टिकट कटने की अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
अखिलेश सरकार में मंत्री रहे अभिषेक मिश्रा ने सरोजनी नगर से नामांकन दाखिल किया है। सपा ने लखनऊ कैंट सीट से दिया गया टिकट होल्ड करवा दिया है। नए उम्मीदवार के तौर पर मयंक जोशी को लेकर फिर से चर्चा शुरू हो गई है। लखनऊ मध्य से सपा प्रत्याशी रविदास मेहरोत्रा का टिकट भी होल्ड कराया गया है। उनकी जगह नए उम्मीदवार को उतारने की चर्चा है।
विज्ञापन