{"_id":"1cb85ac3673419643f2ab1dd2dded565","slug":"cancer-patients-10th-day-got-chemo-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कीमो के लिए मरीज को दस दिन करना पड़ा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कीमो के लिए मरीज को दस दिन करना पड़ा इंतजार
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
Updated Thu, 06 Nov 2014 11:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केजीएमयू के सर्जिकल वार्ड में कीमोथेरेपी के लिए आने वोले मरीजों से वसूली के मामले में सिस्टर पर गाज गिर गई है। केजीएमयू के प्रशासनिक अधिकारियों ने मामले में तीमारदारों का लिखित बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सिस्टर इंचार्ज की पैसे की मांग के चलते कैंसर पीड़ित महिला की कीमोथेरेपी बुधवार को अधिकारियों के निर्देश पर हो गई।
बुधवार को वार्ड में मरीजों से वसूली करने वाली सिस्टर को वार्ड से ओपीडी में भेज दिया गया है।
मालूम हो कि केजीएमयू के सर्जिकल वार्ड के सात नंबर वार्ड में ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित लखीमपुर, चंदीपुर की रहने वाली ऊषा देवी (35) से वार्ड में ड्यूटी पर तैनात सिस्टर पुष्पलता श्रीवास्तव ने कीमोथेरेपी की दवा के लिए तीन हजार रुपये की मांग की थी।
विज्ञापन
देवर मनोज तिवारी ने पैसे देने से मना किया तो नौ दिन तक कीमोथेरेपी की दवा नहीं दी गई। इसके बाद मनोज ने कैंसर मरीजों से वसूली की शिकायत सीएमएस से की जिसके बाद जांच शुरू हो गई थी।
विज्ञापन
वहीं दूसरी ओर केजीएमयू के सीएमएस, चिकित्सा अधीक्षक, उप चिकित्सा अधीक्षक ने मरीजों के तीमारदारों का लिखित बयान बंद कमरे में दर्ज किया।
केजीएमयू के सर्जिकल वार्ड में इलाज करा रहे कैंसर के तीन मरीजों ने सिस्टर पर वसूली का आरोप लगाया है।
केजीएमयू के सीएमएस डॉ. एससी तिवारी का कहना है कि कैंसर पीड़ितों से वसूली की जांच शुरू हो गई है। सिस्टर इंचार्ज को प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर वार्ड से ओपीडी में तबादला कर दिया गया है।
तीमारदारों का लिखित बयान दर्ज कर लिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। किसी वार्ड में ऐसी घटना को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।