फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Cancer patient finds relief through robotic surgery.

Lucknow News: रोबोटिक सर्जरी के जरिये कैंसरग्रस्त मरीज को मिली राहत

Sun, 28 Jun 2026 01:52 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Cancer patient finds relief through robotic surgery.
लोहिया संस्थान।
लखनऊ। लोहिया संस्थान के यूरोलॉजी विभाग ने रोबोटिक सर्जरी के जरिये कैंसरग्रस्त गुर्दे के साथ शरीर की मुख्य नस (आईवीसी) और गोनैडल वेन में फैले रक्त के थक्कों को सफलतापूर्वक रोबोट की मदद से निकाल दिया। संस्थान के अनुसार 55 वर्षीय मरीज में किडनी कैंसर के कारण थक्का दिल से मात्र 3.5 सेंटीमीटर पहले तक पहुंच गया था, जबकि दूसरा थक्का कमर की नसों तक फैला था। इतनी जटिल स्थिति के बावजूद पूरी सर्जरी बिना बड़ा चीरा लगाए रोबोटिक विधि से की गई।
विज्ञापन

यूरोलॉजी विभागाध्यक्ष एवं मुख्य सर्जन डॉ. ईश्वर राम धायल के नेतृत्व में हुई इस सर्जरी के दौरान केवल 350 मिलीलीटर रक्तस्राव हुआ और मरीज को रक्त चढ़ाने की जरूरत नहीं पड़ी। मरीज को आठ दिन बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। दो हफ्ते के बाद जांच में उसकी स्थिति सामान्य पाई गई। संस्थान में अब तक 490 रोबोटिक सर्जरी हो चुकी हैं, जिनमें से 382 अकेले यूरोलॉजी विभाग ने की हैं। निदेशक प्रो. सीएम सिंह ने इसे सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि संस्थान आधुनिक तकनीक के जरिए मरीजों को उच्चस्तरीय उपचार उपलब्ध करा रहा है। यह दुर्लभ मामला अंतरराष्ट्रीय यूरोलॉजी जर्नल में प्रकाशन के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed