यूपी की नदियां हुई जहरीली, हर गांव में पहुंचा कैंसर!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिमी यूपी में भूजल और नदियों के प्रदूषित होने से बढ़ते कैंसर का मामला गुरुवार को विधानसभा में उठा। भाजपा के सुरेश राणा ने कहा कि कृष्णा, हिंडन समेत कई नदियों का पानी विषैला हो गया है।
वेस्ट यूपी का कोई ऐसा गांव नहीं है जहां कैंसर के रोगी न हों। इसे देखते हुए वहां एम्स खोला जाना चाहिए।
स्लॉटर हाउस से प्रदूषित हो रही है नदियां
इस पर संसदीय कार्यमंत्री आजम खां ने कहा कि गोश्त के कारखाने (स्लाटर हाउस) पानी को सर्वाधिक प्रदूषित करते हैं। केंद्र सरकार को इन पर रोक लगानी चाहिए।
राणा ने कहा कि मीट प्लांट की जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की भी तो है। इस पर आजम ने कहा कि उन्हें लाइसेंस केंद्र सरकार देती है।
आजम ने कहा, रामपुर में शहर के बीच में शराब का कारखाना आ गया है। मैंने इसे लेकर केंद्रीय मंत्री को कई बार चिट्ठी लिखी, लेकिन पावती भी नहीं आई। उन्होंने कहा, केंद्र पैसा दे तो इतने अच्छे ट्रीटमेंट प्लांट लगाएं कि वेस्ट पानी को सिंचाई या पीने के लिए इस्तेमाल किया जा सके।