फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Came as tenant got married became owner then killed daughter

सौतेला बाप बना कातिल: किरायेदार बनकर आया, शादी कर बना मालिक…फिर बेटी की हत्या कर दी

Wed, 25 Jun 2025 01:19 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 25 Jun 2025 01:19 PM IST
सार

लखनऊ में रेखा नामक महिला ने किरायेदार विकास पर भरोसा कर शादी की, मगर विकास ने धीरे-धीरे पूरे घर पर कब्जा कर लिया। वह सिमरन पर नजर रखने लगा, बंदिशें लगाने लगा और आखिर में उसकी बेरहमी से हत्या कर दी।

विज्ञापन
Came as tenant got married became owner then killed daughter
मृतक युवती व मौके पर जांच करते पुलिसकर्मी। (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

विस्तार

पहले पति की मौत के बाद से रेखा ने बेटी सिमरन के सहारे जिंदगी के सपने बुने थे। मां-बेटी साथ में खुश थीं। जीवन यापन के लिए मकान का कुछ हिस्सा किराये पर दे रखा था। इसी से दोनों का गुजर बसर हो रहा थी। फिर एक दिन विकास चंद्र पांडेय किरायेदार बनकर रेखा के घर में आया। उसके आने के बाद से मां-बेटी की जिंदगी में उथलपुथल मच गई।

विज्ञापन


रेखा ने बताया कि वर्ष 2022 में विकास किराये पर कमरा लेने के लिए आया था। तब वह ई रिक्शा चलाता था। घर में रहने के दौरान विकास मां-बेटी से घुल मिल गया। रेखा की बहन सुनैना के मुताबिक विकास ने रेखा को प्रेम जाल में फंसा लिया, जिसके लिए उन्होंने रेखा को समझाया भी। सुनैना के अनुसार उन्हें शुरू से लगता था कि विकास ठीक आदमी नहीं और उसकी नजर प्रॉपर्टी पर है। हालांकि, रेखा ने विकास से शादी कर ली। इसका सिमरन ने भी विरोध किया। उसे रेखा ने किसी तरह समझा लिया। शादी के बाद विकास घर का मालिक बन बैठा।
विज्ञापन


ये भी पढ़े- Shubhanshu Shukla: अंतरिक्ष के लिए उड़ान भर शुभांशु ने रचा इतिहास, भावुक माता-पिता बोले- उन पर नाज है
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य किरायेदारों से किराया वसूलना शुरू कर दिया। किराये के रुपयों को लेकर रेखा और विकास से आए दिन झगड़ा होता था। विकास ने मकान में हर जगह कैमरे लगवा दिए थे, जिनसे वह मां-बेटी पर नजर रखता था। वह रेखा व सिमरन पर बंदिशें भी लगाता था। दोनों को जल्दी घर से नहीं निकलने नहीं देता था।

ये भी पढ़े- UP Monsoon Alert: अगले 24 घंटे के अंदर पूरे प्रदेश में सक्रिय हो जाएगा मानूसन, आज इन जिलों भारी बारिश का अलर्ट जारी

जिस पर किया भरोसा, उसी ने ली बेटी की जान

 पोस्टमार्टम हाउस के बाहर रेखा का रोकर बुरा हाल था। बिलखते हुए कहा कि जिसपर भरोसा जताया था उसी ने बिटिया की जान ले ली। विकास के मन में सिमरन के प्रति इतनी नफरत थी कि उसने हत्या के बाद 20 से ज्यादा लातें उसके शरीर पर मारीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed