{"_id":"672a7c165b1aaaf70e0cc04a","slug":"call-not-received-on-number-181-rahul-raised-questions-raebareli-news-c-101-1-rai1002-122070-2024-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: 181 नंबर पर नहीं रिसीव हुई कॉल, राहुल ने उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: 181 नंबर पर नहीं रिसीव हुई कॉल, राहुल ने उठाए सवाल
Wed, 06 Nov 2024 01:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 06 Nov 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। दिशा की बैठक के दौरान मंगलवार को सांसद राहुल गांधी के सामने रायबरेली में महिला संरक्षण और सुरक्षा योजनाओं की पोल खुल गई। डीएम हर्षिता माथुर जब जिले में महिला संरक्षण-सुरक्षा योजनाओं का बखान किया तो राहुल ने अपने मोबाइल से हेल्पलाइन नंबर 181 को डायल कर दिया। इस दौरान हेल्पलाइन नंबर से किसी ने कॉल रिसीव नहीं की। इस पर राहुल बोले-मेरा ही फोन नहीं उठा तो कैसी सुरक्षा है आपकी।
सांसद राहुल गांधी पहली बार जिले की विकास और अनुश्रवण बैठक में बतौर चेयरमैन शामिल हुए। बैठक शुरू हुई तो विकास योजनाओं के बंडल खोले गए और एजेंडा नंबर सात के तहत महिला संरक्षण और सुरक्षा योजना का बिंदु उठा। इस पर डीएम हर्षिता माथुर ने तमाम योजनाओं, हेल्पलाइन नंबर और महिला संरक्षण पर बोलना शुरू किया।
उन्होंने बताया कि डायल 181 कॉल सेंटर के तहत 1 अप्रैल 2022 से 30 सितंबर 2024 तक 74 मामले आए, जिनका निस्तारण किया गया। सीधे सेंटर पर इसी अवधि के दौरान 1506 मामले आए और सभी का निस्तारण किया गया। इसी तरह 766 मामलों का फालोअप किया गया, जिसमें 137 का निस्तारण हो चुका है।
विज्ञापन
जिले में मिशन शक्ति 0.5 और वन स्टाप सेंटर के जरिए महिला सुरक्षा और संरक्षण की कवायद की जा रही है। इतना सुनने के बाद राहुल गांधी ने अपने मोबाइल से डायल 181 को कॉल किया तो फोन रिसीव नहीं हुआ। इस पर वह हंस पड़े और बोले कि मेरा फोन नहीं उठा तो कैसी सुरक्षा है आपकी, इसे देखिए।