{"_id":"661fd0dd7f2b2114d508cb48","slug":"cabinet-minister-smriti-irani-speaks-on-ram-navmi-celebration-in-ayodhya-2024-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi: केंद्रीय मंत्री स्मृति बोलीं- अयोध्या में रामनवमी का आयोजन रामभक्तों के लिए गौरव का दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi: केंद्रीय मंत्री स्मृति बोलीं- अयोध्या में रामनवमी का आयोजन रामभक्तों के लिए गौरव का दिन
Wed, 17 Apr 2024 07:11 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 17 Apr 2024 07:11 PM IST
सार
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि अयोध्या में रामनवमी के अवसर पर रामलला का सूर्य तिलक हुआ है। यह सभी रामभक्तों के लिए गौरव का दिन है।
विज्ञापन
अमेठी में रामनवमी
- फोटो : amar ujala
विस्तार
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बुधवार को अमेठी में मंदिरों में पूजन अर्चन कर भारतवर्ष और विश्वभर के सभी सनातनियों को रामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज का दिन रामभक्तों के लिए गौरव का दिन है।
विज्ञापन
कहा कि आज विश्वभर में राम भक्त देख पाए और अनुभूति कर पाए कि किस तरीके से सूर्यदेव ने रामलला के ललाट पर स्वयं तिलक किया। इस दृश्य को देखकर सभी रामभक्त विश्व भर में अभिभूत हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
भव्य राम मंदिर निर्मित हुआ तब भी विश्वभर में राम जी के नाम से यह एक गूंज उठी थी कि रामराज्य की स्थापना का संकेत है। आज सभी राम भक्तों के लिए यह गौरव का दिन है। जब रामलला ललाट पर स्वयं सूर्य देव से तिलक करवा रहे हैं।