{"_id":"6194b816d43b5876597bd84e","slug":"cabinet-minister-siddharthnath-said-sp-chief-is-unnecessarily-restless-and-upset-start-churning-out-defeat-from-now-on","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ बोले - बेवजह बेचैन और परेशान हैं सपा प्रमुख, अभी से हार के मंथन में जुटें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ बोले - बेवजह बेचैन और परेशान हैं सपा प्रमुख, अभी से हार के मंथन में जुटें
Wed, 17 Nov 2021 01:36 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 17 Nov 2021 01:36 PM IST
सार
सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव में सपा की हार तय है। बेहतर है कि अखिलेश यादव अभी से हार का मंथन करने की तैयारी शुरू कर दें। अखिलेश यादव बेवजह बेचैन और परेशान हैं। दोबारा सत्ता पाने का उनका ख्वाब अब कभी पूरा नहीं होगा।
विज्ञापन
यूपी सरकार के प्रवक्ता सिद्घार्थनाथ सिंह।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
राज्य सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह का कहना है कि विधानसभा चुनाव में सपा की हार तय है। बेहतर है कि अखिलेश यादव अभी से हार का मंथन करने की तैयारी शुरू कर दें। अखिलेश यादव बेवजह बेचैन और परेशान हैं। दोबारा सत्ता पाने का उनका ख्वाब अब कभी पूरा नहीं होगा।
विज्ञापन
सिद्धार्थनाथ सिंह ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि रेत में दीवार नहीं खड़ी की जा सकती। अखिलेश असंभव को संभव बनाने की कोशिश कर रहे हैं। इन दिनों वह सत्ता के कल्पनालोक में घूम रहे हैं और वह भी गैर भरोसेमंद लोगों के बूते। वैसे खुद चुनाव न लड़ने की घोषणा कर वह पहले ही युद्ध से पीठ दिखा चुके हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पहले एक के बाद एक विकास योजनाओं ने अखिलेश की नींद उड़ा दी है। यही कारण है कि वह अनर्गल बयानबाजी करके लोगों का ध्यान भटका रहे हैं। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की शुरुआत ने तो सपा की रही सही जान भी निकाल दी है।
विज्ञापन