फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cabinet minister OP Rajbhar says, Amit Shah will solve my problem

'पीजीआई' में नहीं मिला इलाज तो 'एम्स' जाना पड़ा, शाह से मिलकर 90 फीसदी बीमारी दूर : राजभर

Sat, 24 Mar 2018 10:14 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 24 Mar 2018 10:14 AM IST
विज्ञापन
cabinet minister OP Rajbhar says, Amit Shah will solve my problem
अमित शाह से मुलाकात करते ओपी राजभर (फाइल)
हम चाहते थे कि हमारी बीमारी ‘जिला अस्पताल’ में दूर हो। लेकिन वहां भी इलाज नहीं हुआ तो ‘पीजीआई’ गए। पर यहां भी बीमारी ठीक नहीं हुई तो ‘एम्स’ जाना पड़ा।’ ये बातें सुभासपा अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने राज्यसभा चुनाव में मतदान के बाद पत्रकारों से कहीं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अमित शाह से मुलाकात से हमारी 90 प्रतिशत ‘बीमारी’ दूर हो गई है। 10 अप्रैल को शाह लखनऊ आ रहे हैं। इससे बची हुई 10 फीसदी ‘बीमारी’ भी खत्म हो जाएगी। हमारे मिलने का ही परिणाम रहा कि एक साल बाद मुख्यमंत्री ने सदन में पिछड़ों में अति पिछड़ों को आरक्षण देने की बात की।
विज्ञापन


राजभर ने कहा कि इससे पहले भाजपा केस्थानीय नेता मुझे भाजपा कार्यकर्ता की तरह देखते थे लेकिन शाह से मुलाकात के बाद अब वे मुझे सुभासपा नेता मानने लगे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि शाह से वे मंत्रिमंडल विस्तार में विभाग बदलवाने, राज्यसभा या लोकसभा टिकट के लिए नहीं मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


27 प्रतिशत आरक्षण में पिछड़ी जातियों की भागीदारी तय करने के लिए मिले थे। फिलहाल गठबंधन को लेकर कोई दिक्कत नहीं है। आगे कुछ गड़बड़ हुई तो कुछ भी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed