{"_id":"65f7dc0416c326883d088a5b","slug":"cabinet-minister-om-prakash-rajbhar-meets-to-cm-yogi-adityanath-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मुख्यमंत्री योगी से मिले कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर, लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मुख्यमंत्री योगी से मिले कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर, लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर की चर्चा
Mon, 18 Mar 2024 11:45 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 18 Mar 2024 11:45 AM IST
सार
सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर लोकसभा चुनाव सहित कई मुद्दों पर चर्चा की।
विज्ञापन
ओमप्रकाश राजभर व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
यूपी के कैबिनेट मंत्री व सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर लोकसभा चुनाव सहित कई मुद्दों पर चर्चा की।
विज्ञापन
इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के यशस्वी माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके लखनऊ स्थित आवास पर भेंट कर आशिर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी से लोकसभा चुनाव की तैयारी पर विस्तार से चर्चा की एवं पंचायती राज विभाग /अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के कार्यों की चर्चा कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के यशस्वी माननीय मुख्यमंत्री आदरणीय श्री @myogiadityanath जी से उनके लखनऊ स्थित आवास पर भेंट कर आशिर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर मा. मुख्यमंत्री जी से लोकसभा चुनाव की तैयारी पर विस्तार से चर्चा की एवं पंचायती राज विभाग /अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के कार्यों की चर्चा कर… pic.twitter.com/I89wQiHgmS
— Om Prakash Rajbhar (@oprajbhar) March 18, 2024
विज्ञापन
सुभासपा एनडीए गठबंधन में शामिल है और एक सीट पर अपना उम्मीदवार उतारेगी।