{"_id":"5ba329fe867a557f70416d0d","slug":"cabinet-minister-om-prakash-demands-for-division-in-reservation","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"योगी के मंत्री राजभर ने कहा, भाजपा ने आरक्षण को लेकर ये अहम फैसला नहीं किया तो 2019 में होगा नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी के मंत्री राजभर ने कहा, भाजपा ने आरक्षण को लेकर ये अहम फैसला नहीं किया तो 2019 में होगा नुकसान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 20 Sep 2018 10:33 AM IST
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं संग बैठक करते भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा है कि अगर पिछड़े वर्ग के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण का तीन भागों में विभाजन नहीं किया गया तो लोकसभा चुनाव में भाजपा को नुकसान होगा। केंद्र सरकार के पास इस बाबत फैसला करने का अब भी समय है, अन्यथा सुभासपा अपने मुद्दों को लेकर आमजन के बीच जाने को तैयार है।
अपनी पार्टी के स्थापना दिवस 27 अक्तूबर को रमाबाई मैदान में होने वाली रैली की तैयारी को लेकर बुधवार को हुई बैठक में उन्होंने यह बात कही। कहा कि भाजपा के साथ जिन मुद्दों पर समझौता हुआ है उसे पूरा करने की ही वह मांग कर रहे हैं, लेकिन न केंद्र ने ध्यान दिया और न राज्य सरकार सुन रही है। इसलिए वह स्थापना दिवस पर आयोजित रैली में इन सभी मुद्दों को पिछड़े समाज के सामने रखेंगे।
राजभर ने बताया कि आरक्षण में बंटवारा व गुजरात की तर्ज पर प्रदेश में शराबबंदी समेत कई मुद्दों पर उनकी भाजपा अध्यक्ष और अन्य शीर्ष नेताओं से बातचीत हुई लेकिन सिर्फ वादे ही मिले।
विज्ञापन
ओमप्रकाश ने कार्यकर्ताओं से कहा, इस ऐतिहासिक रैली के जरिये सुभासपा की आगे की रणनीति तय होनी है। इसलिए अधिक से अधिक संख्या में लोगों को लखनऊ लाएं। अगर अपना हक पाना है तो रैली में भारी संख्या में उपस्थिति दर्ज करानी होगी ताकि इसका संदेश पूरे देश में जाए।