फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Cabinet approves law for eviction from evacuee properties after building collapse of Mukhtar's sons

मुख्तार के बेटों के निर्माण ढहाने के बाद निष्क्रांत संपत्तियों से बेदखली के लिए कानून को कैबिनेट की मंजूरी जल्द

Tue, 01 Sep 2020 09:07 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 01 Sep 2020 09:07 PM IST
सार

बाहुबली विधायक मुख्तार के बेटों के अवैध निर्माण ढहाने के बाद नए कानून की तैयारी तेज, प्रदेश में 1436 हेक्टेयर निष्क्रांत संपत्ति, कई बेशकीमती संपत्ति पर भू-माफिया के कब्जे

विज्ञापन
Cabinet approves law for eviction from evacuee properties after building collapse of Mukhtar's sons
मुख्तार - फोटो : self

विस्तार

राजधानी लखनऊ में निष्क्रांत संपत्ति पर बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के बेटों के अवैध निर्माण को ढहाने के बाद सरकार निष्क्रांत संपत्तियों के प्रबंधन व निस्तारण का नया कानून जल्द से जल्द बनाने की योजना पर काम कर रही है। इससे संबंधित अध्यादेश के मसौदे पर कैबिनेट की मंजूरी लेने की कार्यवाही शुरू कर दी गई है। इसमें अवैध कब्जे से बेदखली की प्रक्रिया भी तय की जाएगी।
विज्ञापन


प्रदेश के 41 जिलों के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों को मिलाकर करीब 1,436 हेक्टेयर निष्क्रांत परिसंपत्तियां निस्तारण के लिए बाकी हैं। इसमें 791 हेक्टेयर कृषि भूमि तथा 645 हेक्टेयर में भवन आदि शामिल हैं। शहरी क्षेत्र की तमाम परिसंपत्तियां बेशकीमती हैं और इस पर जगह-जगह भू-माफिया के अवैध कब्जे बताए जा रहे हैं। राजधानी में निष्क्रांत संपत्ति पर कब्जा ढहाए जाने के बाद शासन ने यूपी अवशेष निष्क्रांत संपत्ति प्रबंधन एवं निस्तारण अधिनियम-2020 बनाने की कार्यवाही तेज कर दी है। इसके प्रावधानों का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष प्रजेंटेशन पहले ही हो चुका है। कैबिनेट की मंजूरी लेने के लिए विभागों से विचार-विमर्श का काम पूरा हो गया है।
विज्ञापन


शासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि  कानून के मसौदे के साथ इसे लागू करने के लिए नियमावली भी साथ-साथ तैयार की जा रही है। इसमें निष्क्रांत संपत्तियों के प्रबंधन संबंधी कार्यवाही सॉफ्टवेयर के जरिए करने की व्यवस्था की जा रही है। इन संपत्तियों का किस तरह उपभोग किया जाएगा, सरकार यह भी तय कर रही है। अपर मुख्य सचिव राजस्व रेणुका कुमार ने बताया कि अधिनियम को कैबिनेट की मंजूरी के लिए भेजा जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
यह है निष्क्रांत संपत्ति
ऐसे व्यक्ति जो 1 मार्च 1947 के बाद और 14 अक्तूबर 1949 से पहले बंटवारे के कारण देश से बाहर जाकर बस गए, उनकी संपत्ति निष्क्रांत संपत्ति मानी जाती है। वर्ष 2005 तक निष्क्रांत संपत्तियों के प्रबंधन का काम जिला स्तर पर डीएम/बंदोबस्त आयुक्त व उपजिलाधिकारी/प्रबंधक अधिकारी द्वारा किया जाता रहा है। 2005 में निष्क्रांत संपत्ति संबंधी पांच एक्ट समाप्त कर दिए गए। अब ऐसी संपत्तियों के प्रबंधन में कोई स्पष्ट कानून न होने से मुश्किलें आती हैं।


निष्क्रांत संपत्ति से बेदखली की कार्रवाई तय
इस एक्ट के अंतर्गत कृषि भूमि पर अनधिकृत व्यक्तियों की बेदखली यूपी राजस्व संहिता, 2006 तथा राजस्व संहिता नियमावली-2016 के प्रावधानों के अंतर्गत करने का प्रस्ताव है। इसी तरह अन्य संपत्तियों से बेदखली यूपी सरकारी स्थान अप्राधिकृत अधिभोगियों की बेदखली अधिनियम-1971 में शामिल प्रावधानों के अंतर्गत करने का प्रस्ताव है। संपत्तियों की नीलामी के लिए सपंत्ति के मूल्य निर्धारण व नीलामी की प्रक्रिया भी तय की जा रही है।
बाहुबली विधायक मुख्तार के बेटों के अवैध निर्माण ढहाने के बाद नए कानून की तैयारी तेज, प्रदेश में 1436 हेक्टेयर निष्क्रांत संपत्ति, कई बेशकीमती संपत्ति पर भू-माफिया के कब्जे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed