फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Cabinet approval new export policy of UP

यूपी की नई निर्यात नीति पर कैबिनेट की मुहर, प्रत्येक जिले में बनाए जाएंगे क्लस्टर आधारित विशेष आर्थिक परिक्षेत्र

Tue, 24 Nov 2020 11:08 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 24 Nov 2020 11:08 PM IST
विज्ञापन
Cabinet approval new export policy of UP
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : एएनआई
कैबिनेट ने मंगलवार को यूपी की नई निर्यात नीति पर मुहर लगा दी। इसके तहत प्रत्येक जिले में क्लस्टर आधारित विशेष आर्थिक परिक्षेत्र बनाए जाएंगे। कृषि क्षेत्र में निर्यात को बढ़ावा दिए जाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा सकेंगे। इस नीति के तहत फोकस क्षेत्र भी निर्धारित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


निर्यात के क्षेत्र में विकास और प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने के लिए निर्यात नीति उत्तर प्रदेश :2020-25 को मंजूरी दे दी गई है। इसके प्रमुख उद्देश्य निर्यात सहायक संस्थाओं को मदद व सेवा प्रदान करना, तकनीकी और भौतिक ढांचागत सुविधाओं की स्थापना एवं विकास, उद्योगों की निर्यात सामर्थ्य में वृद्धि और स्थानीय उत्पादों के लिए वैश्विक बाजार में उपलब्ध अवसरों का चिह्नित करना है। 
विज्ञापन


निर्यात संबंधित प्रक्रियाओं को समाहित करते हुए क्षमता विकास को प्रोत्साहित करना है। इस नीति के तहत पात्र इकाइयों को वर्तमान व्यवस्था के अनुसार ही पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्यात नीति उत्तर प्रदेश 2020-25 के अंतर्गत पात्र इकाइयों को दी जाने वाली सुविधाओं और अन्य सहायक क्रिया-कलापों पर होने वाला व्यय बजट में प्रावधानित धनराशि की सीमा के अंतर्गत रखा जाएगा। प्रत्येक जिले में क्लस्टर आधारित विशेष आर्थिक परिक्षेत्र में विकसित की जाने वाली अवस्थापना सुविधाओं का विकास कार्य उत्तर प्रदेश निर्यात अवस्थापना विकास योजना के लिए प्रावधानित राशि से वित्त पोषित होगा।

निर्यात नीति उत्तर प्रदेश 2020-25 किसानों की आय को दोगुना करने और कृषि क्षेत्र से निर्यात को बढ़ावा दिए जाने से संबंधित सभी क्रिया-कलापों को समाहित कर सकेगी। उत्तर प्रदेश निर्यात प्रोत्साहन नीति-2020 के माध्यम से किसानों की आय को दोगुना करने और कृषि क्षेत्र से निर्यात को बढ़ावा दिए जाने के उद्देश्य से उन सभी अवयवों को भी स्वीकार कर सकेगी, जो उत्तर प्रदेश कृषि प्रोत्साहन नीति के दायरे में नहीं आते हैं।

इसके तहत पशुओं की खरीद-बिक्री के लिए ई-हाट पोर्टल विकसित किया जाएगा। खाद्य प्रसंस्करण से संबंधित निर्यातक इकाइयों की अंतर्राष्ट्रीय स्तर की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए विशेषज्ञ सेवाएं लेने के लिए वित्तीय मदद दी जाएगी। प्रदेश में प्राकृतिक एवं मानवीय संसाधनों की उपलब्धता और अंतर्राष्ट्रीय बाजार में उपलब्ध अवसरों, युवाओं को रोजगार, निर्यात वृद्धि और निर्यात परक प्रोत्साहन माहौल तैयार होगा।

निर्यात नीति के फोकस क्षेत्र : हस्तशिल्प, कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद, इंजीनियरिंग गुड्स, हैंडलूम एंड टैक्सटाइल, चर्म उत्पाद, कालीन एवं दरियां, ग्लास एवं सिरेमिक उत्पाद, काष्ठ उत्पाद, स्पोर्ट्स गुड्स, रक्षा उत्पाद, सेवा क्षेत्र, शिक्षा, पर्यटन, आईटी, आईटीएस, मेडिकल वैल्यु, ट्रैवल्स, लॉजिस्टिक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed