फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CAA demolished the image of India says Akhilesh Yadav.

CAA ने खराब की भारत की छवि, दुनिया भर के विश्वविद्यालयों में हो रहे प्रदर्शन: अखिलेश यादव

Wed, 18 Dec 2019 01:13 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 18 Dec 2019 01:13 PM IST
विज्ञापन
CAA demolished the image of India says Akhilesh Yadav.
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को ट्वीट कर कहा कि नागरिकता संशोधन कानून के कारण पूरी दुनिया में भारत की छवि खराब हुई है। दुनिया के प्रसिद्घ विश्वविद्यालयों में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।

विज्ञापन


अखिलेश ने कहा कि इससे जो देश की छवि का नुकसान हुआ है। वह अपूरणीय है। भाजपा का राजहठ देश के भविष्य के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

संविधान के विरुद्ध साजिश रच रही भाजपा

इसके पहले अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की रणनीति अनावश्यक मुद्दों में जनता को उलझाने की है। वह संविधान के विरुद्ध साजिश रच रही है। भाजपा कुटिलता से लोगों को गुमराह करने में लगी हुई है, लेकिन अब उसके दिन गिने-चुने रह गए हैं। भाजपा सरकार के अन्याय को बर्दाश्त करने के लिए जनता तैयार नहीं है।

अखिलेश मंगलवार को सपा मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने नागरिकता संशोधन कानून से पूरे देश को आंदोलित कर दिया है। छात्र-छात्राओं की आवाज दबाने के लिए लाठीचार्ज, आंसू गैस का प्रयोग किया जा रहा है। पुलिस प्रशासन छात्राओं के साथ भी दुर्व्यवहार करने में कोई संकोच नहीं करता है। भाजपा अपनी राजनीति सत्ता के दबाव व धमकी के सहारे करना चाहती है। राष्ट्र के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। दमनकारी नीतियों के चलते स्वतंत्रता आंदोलन के मूल्यों की भी अवमानना करने में भाजपा को हिचक नहीं। यह कैसा राष्ट्रवाद है?

बिजनौर की घटना पर जवाब दें सीएम

अखिलेश ने कहा, बिजनौर में सीजेएम कोर्ट में दिनदहाड़े गोली चल गई और एक अभियुक्त मारा गया। खुद मजिस्ट्रेट बाल-बाल बचे हैं। कानून-व्यवस्था की इससे खतरनाक स्थिति और क्या हो सकती है? क्या इसके लिए मुख्यमंत्री के पास कोई जवाब है?

उन्होंने कहा, जबसे भाजपा सरकार बनी है, निर्दोषों का उत्पीड़न किया जा रहा है। थानों में पीड़ित की सुनवाई नहीं होती है। अल्पसंख्यकों की तरह ही किसानों, गरीबों, नौजवानों और महिलाओं को भी उत्पीड़न का शिकार बनाया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed