फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CAA Case filed against 150, including daughters of poet Munawar Rana

सीएए: शायर मुनव्वर राना की बेटियों सहित 150 पर मुकदमा दर्ज, सपा की छात्र नेता हाउस अरेस्ट

Tue, 21 Jan 2020 03:02 PM IST
अनवर अंसारी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: अनवर अंसारी Updated Tue, 21 Jan 2020 03:02 PM IST
विज्ञापन
CAA Case filed against 150, including daughters of poet Munawar Rana
प्रदर्शन करती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

सीएए और एनआरसी के खिलाफ घंटाघर पर तीन दिनों से लगातार प्रदर्शन चल रहा है। ठाकुरगंज पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए शायर मुनव्वर राना की दो बेटियों सहित 150 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। ठाकुरगंज थाने में तीन अलग-अलग मुकदमों में यह कार्रवाई की गई है। जिसमें रास्ता जामकर प्रदर्शन, सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी वायरल करने, धारा 144 का उल्लंघन व बलवा का मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, समाजवादी पार्टी की छात्र नेता पूजा शुक्ला को हाउस अरेस्ट किया गया है। वह घंटा घर में चल रहे प्रदर्शन में लगातार शामिल हो रही थीं। उन्हें हाउस अरेस्ट करने के साथ ही पुलिस ने उनके घर के बाहर गली में डेरा डाल लिया है। पूजा शुक्ला ने बताया कि उन्हें प्रदर्शन में जाने से रोका जा रहा है।

विज्ञापन


विज्ञापन


इसके पहले सोमवार को ठाकुरगंज थाने में सुमैय्या राना, फैजिया राना, रुखसाना, शफी फातिहा समेत 10 अन्य के खिलाफ  मुकदमा दर्ज किया गया है। यह मुकदमा महिला आरक्षी ज्योति कुमारी ने दर्ज कराया है। सुमैय्या राना व फैजिया राना मशहूर शायर मुनव्वर राना की बेटियां है। सब इंस्पेक्टर सेठ पाल सिंह व सिपाही विक्रांत कुमार की तहरीर पर दो और मुकदमे दर्ज किए गए हैं। जिसमें लईक अमहद, नसरीन जावेद, मोउद्दीन, रसूख अहमद, शवी फामिता, शाफिया हाफिजा, राफिया, नाजनीन, इरफाना, राजिया, रेहाना, नूर बानो, कौशर, फिरदौस, अफरोज, पूजा, फरीन बानो समेत करीब 125 लोगों के खिलाफ  केस दर्ज कराया गया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीसीपी विकास चंद्र त्रिपाठी के मुताबिक शनिवार रात को डिफेंस एक्सपो, गणतंत्र दिवस व अन्य विशेष समारोहों को देखते हुए राजधानी के कमिश्नरी क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दिया गया है। ऐसे में घंटाघर पर चल रहा प्रदर्शन पूरी तरह से अवैधानिक हो गया है। पुलिस लोगों को प्रदर्शन खत्म करने की अपील कर रही है, लेकिन प्रदर्शनकारी प्रशासन की बात सुनने को तैयार नहीं है। उन्होंने बताया कि रविवार को ठाकुरगंज में धारा 144 का उल्लंघन करने का मुकदमा भी दर्ज कराया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed