{"_id":"66f1a4861e0685263500c068","slug":"bypoll-in-up-samajwadi-party-will-run-a-campaign-to-reach-to-voters-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: उपचुनाव वाली सीटों पर मतदाता जोड़ो अभियान चलाएगी सपा, नेताओं की तैनाती को लेकर बनी खास रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: उपचुनाव वाली सीटों पर मतदाता जोड़ो अभियान चलाएगी सपा, नेताओं की तैनाती को लेकर बनी खास रणनीति
Tue, 24 Sep 2024 12:03 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 24 Sep 2024 12:03 AM IST
सार
यूपी में 10 विधानसभा सीटों करहल, सीसामऊ, मिल्कीपुर, कटेहरी, कुंदरकी, खैर, गाजियाबाद, फूलपुर, मझवा और मीरापुर के लिए उपचुनाव होने हैं। सूत्रों के मुताबिक, सपा ने इन सीटों पर उन बूथों को चिह्नित कर लिया है, जहां पिछले चुनाव में उसे कम वोट मिले थे।
विज्ञापन
सपा प्रमुख अखिलेश यादव
- फोटो : SamajwadiParty@YouTube
विस्तार
सपा उपचुनाव वाली सीटों पर मतदाता जोड़ो अभियान चलाएगी। उन्हें किसानों, नौजवानों और महिलाओं के मुद्दे पर लामबंद किया जाएगा। इस अभियान के तहत सपा के प्रमुख पदाधिकारी बूथ स्तर पर जाकर काम करेंगे।
विज्ञापन
यूपी में 10 विधानसभा सीटों करहल, सीसामऊ, मिल्कीपुर, कटेहरी, कुंदरकी, खैर, गाजियाबाद, फूलपुर, मझवा और मीरापुर के लिए उपचुनाव होने हैं। सूत्रों के मुताबिक, सपा ने इन सीटों पर उन बूथों को चिह्नित कर लिया है, जहां पिछले चुनाव में उसे कम वोट मिले थे। इन बूथों पर विशेष ध्यान देने की रणनीति बनाई गई है। उन बूथों पर जिस जाति के मतदाता ज्यादा होंगे, सपा के उस जाति के प्रमुख पदाधिकारियों को वहां भेजा जाएगा। ताकि, उन्हें सपा की नीतियों से वाकिफ कराया जा सके।
विज्ञापन
सपा किसानों की दुश्वारियों, बेरोजगारी की समस्या, कानून-व्यवस्था की स्थिति और महिला अपराधों को फोकस करेगी। पार्टी पदाधिकारी इन मुद्दों पर जनता के बीच सपा की सोच को भी रखेंगे।
विज्ञापन