{"_id":"620754a8f2f19a422f4a2f0a","slug":"buy-bus-tickets-by-credit-and-debit-card","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बसों में भी अब डेबिट व क्रेडिट कार्ड से टिकट ले सकेंगे यात्री, 22 फरवरी से मिलेगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बसों में भी अब डेबिट व क्रेडिट कार्ड से टिकट ले सकेंगे यात्री, 22 फरवरी से मिलेगी सुविधा
Sat, 12 Feb 2022 12:03 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 12 Feb 2022 12:03 PM IST
सार
परिवहन निगम के पायलट प्रोजेक्ट के तहत लखनऊ और गाजियाबाद क्षेत्रों में यह सुविधा 22 फरवरी से लागू होगी। टिकटिंग प्रणाली और मशीनों का ट्रायल शनिवार से शुरू हो रहा है।
विज्ञापन
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोडवेज बसों में सफर के दौरान अब कैश का झंझट नहीं रहेगा। यात्री अब यूपीआई, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड से भी भुगतान कर टिकट बनवा सकेंगे। इसके लिए टिकट मशीनों का ट्रायल शनिवार से शुरू होगा।
विज्ञापन
दरअसल, रोडवेज बसों में टिकट बनवाने के बाद छुट्टे पैसों को लेकर आए दिन परिचालकों व यात्रियों में कहासुनी की शिकायतें मिलती थीं। इसके मद्देनजर परिवहन निगम नई बस टिकटिंग प्रणाली लागू करने जा रहा है।
विज्ञापन
पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर नई टिकटिंग की व्यवस्था लखनऊ व गाजियाबाद क्षेत्रों में लागू की जा रही है। यह सुविधा 22 फरवरी से एक साथ लागू होगी। इसके लिए 2200 एंड्रॉएड टिकट मशीनें मंगाई गई हैं, जिनका ट्रायल शनिवार से होगा।
विज्ञापन
प्रबंध निदेशक आरपी सिंह और अपर प्रबंध निदेशक सरनीत कौर ब्रोका ने शुक्रवार को टिकटिंग मशीनों की जांच-पड़ताल के बाद लखनऊ व गाजियाबाद क्षेत्रों के लिए इन्हें रवाना किया। इस सुविधा के शुरू होने के बाद स्मार्ट कार्ड भी जारी किया जाएगा।