{"_id":"66e43915814e04edf308bbca","slug":"businessmans-friend-and-his-younger-brother-in-custody-lucknow-news-c-13-lko1027-871629-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कारोबारी का दोस्त व उसका छोटा भाई हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कारोबारी का दोस्त व उसका छोटा भाई हिरासत में
Fri, 13 Sep 2024 06:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 13 Sep 2024 06:37 PM IST
विज्ञापन
- त्रिवेणीनगर में दोस्त के घर में मृत मिला था कारोबारी
संवाद न्यूज एजेंसी
लखनऊ। दोस्त के घर पर कारोबारी लवलेश कुमार मौर्य (32) के मृत मिलने के मामले में पुलिस ने उनके दोस्त व उसके छोटे भाई को हिरासत में लिया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। मृतक के भाई ने देर शाम शक के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।
जानकीपुरम विस्तार सेक्टर-जे निवासी लवलेश ईंट सप्लायर थे। बुधवार को वह त्रिवेणीनगर प्रथम निवासी दोस्त चंचल पांडेय के घर पहुंचे थे। अगले दिन चंचल के भाई राहुल ने लवलेश की मौत की सूचना उनके भाई भानु प्रताप को दी थी। भानू ने चंचल व राहुल के मुकदमा दर्ज कराया था। इंस्पेक्टर अलीगंज विनोद कुमार तिवारी के मुताबिक अभी तक की जांच में हत्या की बात सामने नहीं आई है। आरोपी चंचल नशे का लती है। वह और उसका भाई दोनों बिल्डिंग मैटेरियल का काम करते हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कारोबारी की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। विसरा सुरक्षित रखा गया है। फिलहाल तफ्तीश अभी चल रही है।