फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Businessman's family attacked, granddaughter injured

Lucknow News: बाइक हटाई तो व्यापारी के परिवार पर किया हमला, पोती जख्मी

Mon, 28 Oct 2024 06:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 28 Oct 2024 06:51 PM IST
विज्ञापन
Businessman's family attacked, granddaughter injured
लखनऊ। बाजारखाला में पड़ोसी ने बेटों के साथ मिलकर व्यापारी की कार पर पथराव कर दिया। घटना में व्यापारी की पोती घायल हो गई। पुलिस ने चार नामजद व अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की, जबकि चाचा-भतीजा को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


ऐशबाग एलडीए कॉलोनी के सय्यद लईक अहमद व्यापारी हैं। उनके मुताबिक 26 अक्तूबर को वह बेटे और पोती सायरा के साथ कार से भाई के घर जा रहे थे। पड़ोसी संजय की बाइक रास्ते में खड़ी थी। हॉर्न बजाने पर जब काेई नहीं आया तो व्यापारी का बेटा बाइक हटाने लगा। यह देखकर संजय, उनके दो बेटे वैभव व शौर्य, मुख्य आरोपी का भाई कृष्णा व अन्य लोगों ने लईक की कार पर पथराव कर दिया। एक पत्थर उनकी पोती के सिर पर लगा और वह बेहोश हो गई। व्यापारी जान बचाकर बाजारखाला थाने पहुंचे और शिकायत की।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर संतोष कुमार आर्य के मुताबिक आरोपियों पर गैर इरादतन हत्या की कोशिश, हत्या का प्रयास व अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोपी कृष्ण कुमार पर शांतिभंग में कार्रवाई की गई है। उसके भतीजे वैभव को जेल भेजा गया है, जबकि अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed